फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Garbage will be picked up door to door in villages on the lines of cities: Babli

शहरों की तर्ज पर गांवों में भी डोर टू डोर उठेगा कचरा : बबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Garbage will be picked up door to door in villages on the lines of cities: Babli
हिसार जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में मौजूद सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य व जिला पार्षद ? - फोटो : Hisar
हिसार। पंचायत गांव की सरकार है, इसलिए सभी जनप्रतिनिधि पांच वर्ष तक बिना भेदभाव के अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य करें। पूरे क्षेत्र को अपना परिवार मानें और सेवा भाव से अपना दायित्व निभाते हुए क्षेत्र का विकास करें। अपने क्षेत्र के लिए आप जो भी योजना बनाएंगे, उसके क्रियान्वयन में सरकार व प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। जल्द ही शहरों की तर्ज पर गांवों में भी डोर टू डोर कचरे का उठान शुरू होगा। यह कहना है हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का। वे रविवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में जनप्रतिनिधियों के लिए चुनाव असली परीक्षा होती है। हाल ही में इस परीक्षा में आप सफल होकर आए हैं। इस सफलता के बावजूद आपके कंधों पर जिम्मेदारियों और आकांक्षाओं का बोझ बढ़ा है। सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में जमकर विकास कार्य करवाएं। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से हर प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। हमने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नव-निर्वाचित जन प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए रखी जाने वाली बातों को गंभीरता से लें, ताकि विकास कार्य शीघ्र शुरू हो सके।
विज्ञापन

महिलाओं को प्रतिभा दिखाने का मिला अवसर
उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में भी शहरों की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। शहरों की तर्ज पर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का कार्य जल्द ही गांवों में शुरू करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर होगा। पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित की गई है, ताकि महिलाओं को भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि गांवों में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों में पूरी गुणवत्ता रखते हुए पारदर्शी तरीके से विकास कार्य करवाना सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए जो भी धनराशि स्वीकृत होगी, उसे शत-प्रतिशत धरातल पर लगाना सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि जिस उम्मीद से लोगों ने आपको चुना है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे और योजनाओं को धरातल पर अमलीजामा पहनाने का कार्य करें। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि ग्रामीण विकास की जिस सोच के साथ आप जन प्रतिनिधि बने हैं, उस पर खरा उतरते हुए जनसेवा को समर्पित होकर कार्य करने में आगे बढे़, सरकार आपका पूरा सहयोग करेगी।

प्राथमिकता के आधार पर कराएं विकास कार्य
उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जन प्रतिनिधि ग्रामीणों की साझेदारी के साथ प्राथमिकता के आधार पर गांव में विकास संबंधी कार्यों को पूरा करवाने का कार्य करें। अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पंचायतों से मिलने वाले प्रस्तावों को बिना किसी देरी के आगे बढ़ाया जाए। जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन एक मजबूत टीम के रूप में कार्य करते हुए भविष्य में बेहतर परिणाम सामने लाने का प्रयास करें। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद प्रीतपाल, डीडीपीओ सुभाष चंद्र, जजपा से रमेश गोदारा, भाजपा नेता नरेश नैन, हेमंत शर्मा, कृष्ण गंगवा, सरपंच कुलदीप, भरत सिंह, ओमप्रकाश कुंडू, होशियार सिंह, नरेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिसार। जिला स्तरीय जन प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में उपस्थित विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र स?

हिसार। जिला स्तरीय जन प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में उपस्थित विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र स?- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed