फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Garbage thrown in the plot, the corporation's team deducted the invoice of the finance company on the basis of the bill found in the garbage

प्लॉट में फेंका कचरा, निगम की टीम ने कूड़े में मिले बिल के आधार पर काटा फाइनेंस कंपनी का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Garbage thrown in the plot, the corporation's team deducted the invoice of the finance company on the basis of the bill found in the garbage
खुले में कचरा फेंकने पर फाइनेंस कंपनी का चालान करती निगम की टीम। - फोटो : Hisar
हिसार। नगर निगम ने खुले में कचरा फेंकने और पानी का दुरुपयोग करने वालों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बुधवार को खाली प्लॉट में निगम की टीम को कचरा मिला। इस दौरान कूड़े के ढेर से मिले एक बिल से कचरा फैलाने वाले की पहचान की गई। इसके बाद टीम ने फाइनेंस कंपनी के कार्यालय जाकर उसका चालान काटा।
विज्ञापन

वहीं, जिंदल चौक के पास एक फल विक्रेता ने कूड़ा फैला रखा था। निगम की टीम ने न सिर्फ उसका चालान किया, बल्कि कचरा भी उसी से उठवाया। इसके अलावा टीम ने सेक्टर-13 में पानी का दुरुपयोग करने पर दो लोगों पर जुर्माना लगाया। बता दें कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग में गिरावट आई। इसकी एक वजह शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था रही। शहर को स्वच्छ बनाने में लोगों का योगदान भी जरूरी है। मगर कुछ लोग लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि नगर निगम प्रशासन लगातार लोगों को इसे लेकर जागरूक भी कर रहा है, लेकिन जो लोग जागरूक करने के बाद भी नहीं मान रहे हैं, ऐसे लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सुबह अर्बन एस्टेट मार्केट एरिया का किया निरीक्षण
बुधवार सुबह निगम की सफाई शाखा ने अर्बन एस्टेट मार्केट एरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान एक खाली प्लॉट में कचरे से भरी थैलियां मिलीं। जब एक थैली को खोला गया तो उसमें पूनावाला फाइनेंस कंपनी के नाम से कुछ कागज, बिल व पिज्जा के डिब्बे मिले। इस पर निगम कर्मचारियों ने मार्केट का निरीक्षण किया तो उसी मार्केट में उस कंपनी का कार्यालय मिला। दोपहर बाद निगम की टीम उक्त कंपनी के कार्यालय पहुंची और उन्हें चालान सौंपा। दिल्ली रोड पर जिंदल चौक के पास एक फल विक्रेता ने कचरा फैला रखा था। इस पर टीम ने फल विक्रेता का चालान किया और उस कूड़े को उसी से उठवाया। इसके अलावा पुष्पा कांप्लेक्स के पास मुकेश नाम के व्यक्ति का न्यूसेंस (बाधा पहुंचाना) का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक धो रहा था बाइक तो दूसरा रैंप पर बहा रहा था पानी
सेक्टर-13 में पेयजल का दुरुपयोग करने पर दो लोगों का चालान किया गया। सेक्टर-13 मकान नंबर 221 निवासी योगेश व मकान नंबर 197 निवासी उमा का चालान किया गया। योगेश जहां बाइक धो रहा था, वहीं उमा मकान का रैंप धो रही थी। सेक्टर-13 में सक्षम युवाओं की टीम लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक कर रही है।

पॉलिथीन की मोटाई मापने को खरीदा यंत्र, चालान करने में मिलेगी मदद
निगम की सफाई शाखा ने पॉलिथीन की मोटाई मापने के लिए एक यंत्र खरीदा। इस यंत्र की मदद से चालान करने में आसानी होगी। एनजीटी की गाइडलाइन में पॉलिथीन की मोटाई निर्धारित की हुई है, अगर कोई दुकानदार इस निर्धारित मोटाई से कम का पॉलिथीन इस्तेमाल करता है तो उसका चालान किया जाएगा। अब इस मशीन से की मदद टीम पहले किसी दुकान पर मिलने वाले पॉलिथीन की मोटाई मापेगी। बता दें कि अक्सर कंपनियां पॉलिथीन पर फर्जी मोहर लगा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed