फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Garbage being cleared using additional bulldozers; union's ultimatum expires today.

Hisar News: अतिरिक्त बुलडोजर लगाकर उठवा रहे कचरा, यूनियन का अल्टीमेटम आज खत्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Garbage being cleared using additional bulldozers; union's ultimatum expires today.
जमा कचरे को उठाते हुए नगर निगम के कर्मचारी। 
हिसार। शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कचरा उठान अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को अतिरिक्त बुलडोजर और डंपरों के तीन से चार अतिरिक्त चक्कर लगवाकर ढंढूर स्थित मुख्य डंपिंग स्टेशन तक कचरा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को यूनियन का अल्टीमेटम खत्म होगा। पक्के कर्मचारियों, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन), पालिका पे-रोल और निजी एजेंसियों के वर्करों समेत एक हजार से अधिक कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों से कचरा उठाया।
विज्ञापन


एक डंपर में करीब 10 टन कचरा आता है। निगम ने कचरा उठान क्षमता में 20 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। अभियान से आमजन और दुकानदारों को राहत मिलने लगी है। दूसरी ओर जेल में बंद नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू को अभी जमानत नहीं मिली है। उनके साथी बुधवार को कानूनी प्रक्रिया के तहत दोबारा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के दबाव के बीच 9 कर्मचारियों की काम पर वापसी

नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा से मुलाकात की। वार्ता के बाद आयुक्त ने हटाए गए नौ कर्मचारियों को बुधवार से काम पर लौटने के निर्देश दिए। इनमें एक नियमित और आठ एचकेआरएन कर्मचारी हैं।

145 निजी कर्मियों पर आज होगा फैसला

निजी एजेंसियों से हटाए गए करीब 145 कर्मचारियों की बहाली का मुद्दा अभी लंबित है। इस पर फैसला लेने के लिए संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को फिर आयुक्त से मिलेगा। यूनियन का 48 घंटे का अल्टीमेटम भी बुधवार दोपहर खत्म हो रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि बहाली नहीं हुई तो शहर की सफाई व्यवस्था फिर ठप कर दी जाएगी।


----------

अब शहर में नियमित रूप से कचरा उठान हो रहा है। सभी कर्मचारी पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। आयुक्त ने नौ और कर्मचारियों को बुधवार से काम पर लौटने के आदेश जारी किए हैं। डंपरों के अतिरिक्त चक्कर लगवाकर कचरा शहर से बाहर भिजवाया जा रहा है।

- डॉ. प्रदीप हुड्डा, अतिरिक्त निगम आयुक्त, नगर निगम हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article