फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gangwa's person was attacked with sword and rod

Hisar News: गंगवा के व्यक्ति पर तलवार व रॉड से किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Gangwa's person was attacked with sword and rod
हिसार। गंगवा निवासी चंद्रभान पर बुधवार शाम तीन लोगों ने रंजिश में तलवार व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गंगवा निवासी 50 वर्षीय चंद्रभान ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। बुधवार शाम साढ़े 5 बजे वह, उसका बेटा सुमित व बेटी खेत में सरसों इकट्ठा करने गए थे। इस दौरान मुकलान निवासी बबलू व अन्य सफेद रंग की गाड़ी में आए और तलवार व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बेटा-बेटी ने उसे छुड़वाया। इस दौरान उसकी बेटी के कपड़े तक फट गए। चंद्रभान ने बताया कि उसने यह जमीन बबूल के पिता धर्मबीर से खरीदी हुई है। इसी रंजिश में आरोपियों ने उस पर हमला किया है। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि बबूल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं, शहर के सेक्टर 27-28 में वीरवार को सातरोड खास के रहने वाले ऑटो चालक नरेश सैनी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावर ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे। उनकी संख्या 3 से 4 के बीच थी। हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते नरेश सैनी पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। वही हमलावरों ने द्वारा फायरिंग करने की भी सूचना है। हालांकि इसमें किसी को चोट नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही देर रात सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed