फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mule tested positive for Glanders in Haryana

खतरनाक बीमारी की दस्तक : हरियाणा में खच्चर मिला ग्लैंडर्स पॉजिटिव, अब मारने की तैयारी

Fri, 09 Apr 2021 05:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 09 Apr 2021 05:02 PM IST
सार

ग्लैंडर्स एक खतरनाक बीमारी है। इसमें घोड़े की नाक से खून बहता है। वहीं शरीर पर फोड़े दिखते हैं। यह बीमारी घोड़े की प्रजातियों में पाई जाती है। खास बात यह है कि इसका संक्रमण दूसरे पशुओं में भी पहुंच सकता है। बीमारी का पता लगने पर संक्रमित जानवर को मार दिया जाता है।

विज्ञापन
Mule tested positive for Glanders in Haryana
- फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

झज्जर के बहादुरगढ़ से इलाज के लिए हिसार के लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय (लुवास) में लाए गए एक खच्चर में ग्लैंडर्स पाए जाने का मामला सामने आया है। इस खच्चर का सैंपल पांच अप्रैल को लिया गया था। अब ग्लैंडर्स पॉजिटिव खच्चर को मारा जाएगा। पांच अप्रैल को लुवास में हिसार की एक घोड़ी, एक घोड़ी का बच्चा और बहादुरगढ़ से एक खच्चर इलाज के लिए लाए गए थे। 

विज्ञापन

ग्लैंडर्स के लक्षण दिखने के बाद मामले की जानकारी राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र को दी गई, जिनके वैज्ञानिकों ने तीनों पशुओं के सैंपल लिए थे। गुरुवार को इनकी रिपोर्ट आई, जिसमें एक पशु का सैंपल ग्लैंडर्स पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, घोड़ी और उसके बच्चे को स्ट्रेंगल नामक अन्य बीमारी है। रिपोर्ट आने के बाद अब ग्लैंडर्स पॉजिटिव खच्चर को पशुपालन विभाग द्वारा मारा जाएगा, ताकि ग्लैंडर्स को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

रिपोर्ट संबंधित संस्थान को भेज दी है

लुवास में घोड़ी और खच्चरों के तीन सैंपल लिए गए थे, जिनमें से एक सैंपल ग्लैंडर्स पॉजिटिव है। रिपोर्ट संबंधित संस्थान को भेज दी गई है। - डॉ. यशपाल सिंह, निदेशक, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लैंडर्स बीमारी क्या है
ग्लैंडर्स एक खतरनाक बीमारी है। इसमें घोड़े की नाक से खून बहता है। वहीं शरीर पर फोड़े दिखते हैं। यह बीमारी घोड़े की प्रजातियों में पाई जाती है। खास बात यह है कि इसका संक्रमण दूसरे पशुओं में भी पहुंच सकता है। बीमारी का पता लगने पर संक्रमित जानवर को मार दिया जाता है।

ग्लैंडर्स एक खतरनाक बीमारी है। इसमें घोड़े की नाक से खून बहता है। वहीं शरीर पर फोड़े दिखते हैं। यह बीमारी घोड़े की प्रजातियों में पाई जाती है। खास बात यह है कि इसका संक्रमण दूसरे पशुओं में भी पहुंच सकता है। बीमारी का पता लगने पर संक्रमित जानवर को मार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed