फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Future Maker CMD appears before the Vice Chancellor; the next hearing is on January 19.

Hisar News: फ्यूचर मेकर सीएमडी की वीसी से पेशी, अगली सुनवाई 19 जनवरी को

Tue, 06 Jan 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 06 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Future Maker CMD appears before the Vice Chancellor; the next hearing is on January 19.

विज्ञापन
हिसार। फ्यूचर मेकर कंपनी से जुड़े 54 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी गड़बड़ी मामले में सोमवार को कंपनी के सीएमडी राधेश्याम और उनके पार्टनर एमडी बंसीलाल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। दोनों आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नरेश कुमार सचदेवा ने बताया कि अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी।
हिसार अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी विभाग की गवाही अभी अदालत में पेश नहीं हो पाई है। आयकर विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला कि फ्यूचर मेकर कंपनी देशभर में सदस्यता के लिए 3,750 रुपये प्रति सदस्य लेती थी, जिससे करोड़ों रुपये की राशि एकत्र हुई, लेकिन इसके लिए जीएसटी का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत के अनुसार, कंपनी पर 54 करोड़ रुपये से अधिक का जीएसटी बकाया है।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बावजूद कंपनी ने न तो भुगतान किया और न ही जवाब दिया, जिसके बाद जमानती वारंट जारी किया गया। वारंट जारी होने के बाद राधेश्याम और बंसीलाल ने 10 नवंबर 2025 को अदालत में आत्मसमर्पण किया। अदालत ने गंभीर आरोपों और भारी बकाया राशि को देखते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। दोनों फिलहाल हिसार की सेंट्रल जेल नंबर दो में न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed