फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Full enrollment of 38 candidates including Bhajan Lal family

भजन परिवार समेत 38 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Sat, 27 Sep 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 27 Sep 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Full enrollment of 38 candidates including Bhajan Lal family
भजन परिवार के तीनों सदस्यों ने शुक्रवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। हरियाणा जनहित कांग्रेस ने आदमपुर से हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई, नलवा से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन और हांसी से रेणुका बिश्नोई को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर से पार्टी प्रत्याशी के रूप में उपमंडलाधीश अशोक बंसल के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान उनकी माता व पूर्व विधायक जसमा देवी, पत्नी रेणुका बिश्नोई, पुत्र भव्य व चैतन्य मौजूद थे। पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने नलवा हलके के प्रत्याशी के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त राजनारायण कौशिक को अपना नामांकन सौंपा। उनके साथ माता जसमा देवी, हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई, बहन रोशनी देवी और पत्नी सीमा बिश्नोई सहित अन्य उपस्थित थे। पूर्व विधायक रेणुका बिश्नोई ने हांसी के उपमंडलाधीश योगेश महता के कार्यालय में पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई, जसमा देवी, रोशनी देवी, सीमा बिश्नोई, पार्टी नेता डॉ. लवकेश टुटेजा, रवींद्र बहार और रिंकू सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि पार्टी ने उन्हीं लोगों को उम्मीदवार बनाया है, जिनके साथ हलके की जनभावनाएं थी। जीत दिलाने और सबको साथ लेकर चलने वाले दावेदारों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया


जिले की सातों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को 38 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।  हिसार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पास तीन लाख एक हजार 300 रुपये और उनकी पत्नी डॉ. प्रतिमा के पास 2 लाख 40 हजार 210 रुपयेकी नकद राशि है।

इसके अलावा 38 लाख 16 हजार 94 रुपये स्वयं और 85 लाख 91 हजार 832 रुपये की उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति है। कमल की अचल संपत्ति 55 लाख रुपये है, जबकि 54 लाख 50 हजार रुपये की देनदारी है। प्रतिमा गुप्ता ने उनके कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। 

स्वजन समाज पार्टी से नंदकिशोर चावला, समाजवादी पार्टी से गांव महदा निवासी ऋषिकेश ने पर्चा भरा। वहीं, संजय, सुमित कुमार आचार्य वरचशपति और संतरा देवी ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

कैप्टन के पास 57 करोड़ की संपत्ति, पूरे परिवार ने लिया बैंक लोन


कैप्टन अभिमन्यु ने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके पास 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार 734 रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी एकता सिंह के पास 5 करोड़ 63 लाख 68 हजार, उनकी बेटी श्रेया सिंधु के पास 70 लाख 44 हजार 489 रुपये, उनके बेटे सात्विक सिंधु के पास 15 लाख 21 हजार 56 रुपये, उनके दूसरे बेटे साश्वत सिंधु के पास 11 लाख 60 हजार 101 रुपये की चल संपत्ति है।

अभिमन्यु के पास कुल 35 करोड़ 65 लाख 99 हजार 270 रुपये की और उनकी पत्नी के पास 10 करोड़ 84 लाख 2 हजार 780 रुपये की अचल संपत्ति है। अभिमन्यु की 88 हजार 190 रुपये की सरकारी देनदारी है। आठ करोड़ 33 लाख 19 हजार 554 रुपये की बैंक की देनदारी है।

उनकी पत्नी की 15 करोड़ 62 लाख 656, उनकी बेटी की 43 लाख 89 हजार 396 रुपये, बड़े बेटे की 6 लाख 27 हजार 267 रुपये और छोटे बेटे की 4 लाख 89 हजार 127 रुपये की बैंक देनदारी है।   नारनौंद से राममेहर ने हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनेलो प्रत्याशी के तौर पर गांव बास बादशाहपुर निवासी राज सिंह मोर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राज सिंह के पास 41 लाख 42 हजार 513 रुपये और उसकी पत्नी सरोज मोर के पास 41 लाख 89 हजार 87 रुपये की नकद राशि है।

राज सिंह के पास 7 लाख 37 हजार 125 रुपये की व उसकी पत्नी के पास 7 करोड़ 68 लाख 44 हजार 687 रुपये की अचल संपत्ति है। उसकी पत्नी की 22 लाख 90 हजार की देनदारी भी है। नारनौंद के वार्ड नंबर 10 निवासी 68 वर्षीय रामकुमार गौतम पुत्र चंद्रभान ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार गांव बडछप्पन निवासी सुरेश पुत्र सत्यवान ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
 
76 करोड़ रुपये के मालिक हैं बिश्नोई

आदमपुर से हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने नामांकन दाखिल किया। कुलदीप बिश्नोई के पास चल संपत्ति 61 करोड़ 6 लाख 34 हजार 358 रुपये और अचल संपत्ति 15 करोड़ 38 लाख 28 हजार 109 रुपये दिखाई है, जबकि उनकी पत्नी रेणुका बिश्नोई के पास 3 करोड़ 67 लाख 58 हजार 565 रुपए की चल संपत्ति है। वहीं, सतेंद्र सिंह ने कांग्रेस की ओर से, भाजपा की ओर से कर्ण सिंह ने, बसपा की ओर से सतबीर ने पर्चा भरा। कुलवंत सिंह और कुलदीप ने भी पर्चा भरा।

20 लाख रुपये के गहने हैं रेणुका के पास

हांसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनोद भयाना, हजकां नेता रेणुका बिशभनोई ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रेणुका के पास 23 हजार रुपयेपये नकद तथा 20 लाख 40 हजार रुपये की कीमत के आभूषण हैं। उनकी नौ करोड़ 53 लाख 72 हजार 14 रुपये की बैंक  की देनदारी है।

इनके पति कुलदीप बिशभनोई के पास तीन लाख 10 हजार रुपये की नकद राशि है और पांच लाख 10 हजार 115 रुपये की ज्वेलरी है व 86 लाख 29 हजार 991 रुपये की बैंक की देनदारी है। बीजेपी की ओर से प्रो. छत्तरपाल सिंह, इनेलो की ओर से उमेद लोहान ने पर्चा भरा। इसी प्रकार महिपाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा।

बरवाला से चार नामांकन

बरवाला विधानसभा क्षेत्र से हजकां के प्रत्याशी के तौर पर रामनिवास राड़ा नेनामांकन दाखिल किया। रामनिवास पांचवीं पास हैं। उनके पास 50 हजार रुपये और उसकी पत्नी के पास भी 50 हजार रुपये की नकद राशि है। उनकी चल संपत्ति 80 लाख 88 हजार 855 और उनकी पत्नी की 13 लाख 5 हजार 738 रुपये हैं। उनके पास 4 करोड़ 71 लाख 10 हजार रुपये और उनकी पत्नी के पास 43 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। बसपा प्रत्याशी के तौर पर सुदामा और सुरेश कुमार व राजपाल ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा।

उकलाना से पांच उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

उकलाना से अनूप धानक ने इनेलो से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अनूप के पास 2 लाख 50 हजार रुपये और उनकी पत्नी संजय रानी के पास एक लाख 50 हजार रुपये की नकदी है। अनूप की 21 लाख 80 हजार 517 रुपये की और उसकी पत्नी की 6 लाख 22 हजार 116 रुपये की अचल संपत्ति है।

कांग्रेस से नरेश सेलवाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नरेश के पास 50 हजार रुपये और उनकी पत्नी पुष्पलता के पास 30 हजार रुपये नकद है। नरेश के 25 लाख 9 हजार 931 रुपये व उनकी पत्नी के 39 हजार 647 रुपये बैंक में जमा हैं। नरेश के पास 17 लाख 98 हजार 954 रुपये और उसकी पत्नी के पास 6 लाख 51 हजार 653 रुपये की अचल संपत्ति है। नरेश की 68 लाख 93 हजार 515 की देनदारी भी है।

हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी के बृजलाल पुत्र भागीराम ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। गांव नंगथला निवासी रवि कुमार ने बसपा की ओर से पर्चा भरा। उकलाना से समस्त भारतीय पार्टी के उम्मीदवार तेजपाल ने पर्चा भरा।

नलवा से दो दिग्गजों ने भरा नामांकन

नलवा विधानसभा से हजकां के चंद्रमोहन बिश्नोई ने नामांकन भरा। उन्होंने अपनी कुल चल संपत्ति 16 लाख 27 हजार 170 रुपये और पत्नी की चल संपत्ति की कीमत 73 लाख 31 हजार 756 रुपये दर्शाई है। उनके पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है व उनकी पत्नी के पास 7 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है।


कांग्रेस के संपत सिंह ने भी नामांकन दाखिल किया। संपत सिंह के पास 91 लाख 51 हजार 905 रुपये मूल्य की चल संपत्ति व 40 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी कृष्णा के पास एक करोड़ 53 लाख 3 हजार 895 रुपये मूल्य की चल संपत्ति व तीन करोड़ 87 लाख 22 हजार 500 रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। इसके अलावा सुरेंद्र सिंह, प्रदीप अंबेडकर बसपा, जय सिंह बिश्नोई और नरेश कुमार ने भी पर्चा भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed