फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   From the seeds of knowledge shall blossom the resolve for greenery.

Hisar News: महाविद्यालयों में ज्ञान के बीज से प्रस्फुटित होगा हरियाली का संकल्प

Mon, 20 Apr 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 20 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
From the seeds of knowledge shall blossom the resolve for greenery.
हिसार। प्रदेश में शिक्षा की नई पौध अब केवल किताबी ज्ञान से नहीं बल्कि प्रकृति के सानिध्य से पुष्पित होगी। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी और सराहनीय पहल शुरू की जा रही है। इस वर्ष से दाखिले की औपचारिकताओं के साथ ही ''हरियाली मिशन'' का शंखनाद होगा जहां शिक्षा के आंगन में प्रकृति का रोपण करते हुए हर विद्यार्थी अपने नाम से एक पौधा लगाने का संकल्प लेगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की इस दूरगामी योजना का ध्येय केवल प्रतीकात्मक पौधारोपण नही बल्कि युवाओं के भीतर पर्यावरण के प्रति उत्तरदायित्व के बीज बोना है। अब कॉलेज की देहरी पर कदम रखते ही विद्यार्थी को एक पौधा लगाना और उसकी सतत देखभाल करना अनिवार्य होगा। कॉलेज प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया की सघन निगरानी करेगा ताकि रोपित किया गया हर पौधा एक वृक्ष का आकार ले सके।
विज्ञापन




लाखों हाथों से संवरेगा प्रदेश का भविष्य :



हरियाणा के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रतिवर्ष लाखों विद्यार्थी दाखिला लेते हैं। यदि हर हाथ एक पौधा रोपे तो प्रदेश में हर साल लाखों नए पेड़ों की शृंखला खड़ी होगी। यह कदम न केवल वायु गुणवत्ता में सुधार लाएगा बल्कि बिगड़ते जलवायु संतुलन को साधने में भी मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जन-भागीदारी से बनेगा जनांदोलन



विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए संस्थानों में सेमिनार और विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इस पुनीत कार्य में स्थानीय पंचायतों और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाएगा। अब हरियाणा में दाखिला लेना केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं बल्कि एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में पहला कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed