फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   From the current tea cup to the helicopter, everyone will have to pay an account of the expenditure meter.

खर्च का मीटर चालू, चाय के कप से हेलिकॉप्टर तक सभी का देना होगा हिसाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
From the current tea cup to the helicopter, everyone will have to pay an account of the expenditure meter.
हिसार। आदमपुर उपचुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही खर्च का मीटर चालू हो गया है। अब प्रत्याशी की ओर से एक कप चाय पिलाने से लेकर स्टार प्रचारक को बुलाने में उपयोग हुए हेलिकॉप्टर तक का खर्च जोड़ा जाएगा। प्रत्याशियों को एक-एक रुपये का हिसाब रिकॉर्ड में अपडेट करना होगा। हर सप्ताह इसे चुनाव कार्यालय में जमा भी कराना होगा। चुनावी खर्च पर्यवेक्षक आईआरएस महेश ठाकुर हर एक खर्च पर निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव में 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन के साथ ही खर्च का आंकलन शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि एममुथु कुमार (आईएएस) को सामान्य ऑब्जर्वर, महेश ठाकुर (आईआरएस) को चुनावी खर्च पर्यवेक्षक तथा सुनील भास्कर (आईपीएस) को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। चुनावी खर्च ऑब्जर्वर के लिए प्रमोद (ईटीओ), पुलिस ऑब्जर्वर के लिए राजेश (एएसआई) तथा सामान्य ऑब्जर्वर हेतु अश्वनी धनखड़ (ईटीओ) को लाइजन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। जिन पर कोई भी शिकायत या सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन

जनसभाओं की वीडियोग्राफी होगी..
राजनीतिक दलों की जन सभाओं की वीडियोग्राफी होगी। जिससे चुनावी खर्च का समुचित ढंग से आकलन किया जा सकेगा। वीडियोग्राफी की रिकॉर्डिंग के हिसाब से कुर्सी, मेज, टेंट, माइक सभी का खर्च जोड़ा जाएगा। एटीएम वैन पर निगरानी रखी जाएगी। शराब के ठेकों पर बिक्री, स्टॉक रजिस्टर, वेंडर डिस्ट्रीब्यूटर पर भी निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन टीमों को जिम्मेदारी दी
- फ्लाइंग स्क्वॉड टीम
- स्टैटिक सर्विलांस टीम
- वीडियो सर्विलांस टीम
- वीडियो विविंग टीम
- चुनावी खर्च निगरानी सेल
- अकाउंटिंग टीम
- शिकायत निगरानी नियंत्रण कमेटी
वाहनों का किराया तय
चुनाव प्रक्रिया के दौरान दो पहिया, तीन पहिया, कार, जीप, टाटा सूमो, टाटा 407, कैंटर, मिनी बस 14 सीटर, बस 40 व 52 सीटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ई-रिक्शा, मैरिज पैलेस/बैंक्वेट हॉल, सामुदायिक केंद्र, कार्यालय, जल-पान, वाटर कैंपर, प्लास्टिक चेयर, नॉन प्लास्टिक चेयर, टेबल, सोफा, मेज, पोस्टर, समाचार पत्र, केबल टीवी, एफएम रेडियो (डीपीआर रेट) सहित विभिन्न वस्तुओं/सामान के रेट की सूची प्रत्याशियों को दी गई है।
बिना अनुमति नहीं होगी रैली
प्रत्याशियों को चुनावी रैली के लिए अनुमति लेनी होगी। नुक्कड़ सभाएं भी तय स्थानों पर ही कर सकेंगे। पोस्टर, होर्डिंग्स, बैनर के लिए भी चिह्नित किए गए स्थानों का उपयोग करेंगे। लाउड स्पीकर उपयोग करने के लिए भी अनुमति की जरूरत होगी। हिसार शहर में पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान, कटला रामलीला मैदान, सेक्टर-14 की तीनों मार्केट को रैली के लिए तय किया गया है।

पंपलेट, पोस्टर, बैनर छापने का रखें ब्योरा
उपचुनाव हेतु प्रिंटिंग प्रेस के संचालकों को चुनाव संबंधी सामग्री छापने का पूरा हिसाब रखना होगा। कितने पंपलेट, पोस्टर, बैनर प्रकाशित किए गए इस बारे में पूरी रिपोर्ट प्रशासन को देनी होगी। किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री छापने पर प्रिंटिंग प्रेस संचालक पर भी कार्रवाई होगी।
इन नंबरों पर करें शिकायत
सामान्य ऑब्जर्वर एम मुथु कुमार - 7419864208
चुनावी खर्च पर्यवेक्षक महेश ठाकुर -7419864209
पुलिस ऑब्जर्वर सुनील भास्कर - 7419864207
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed