फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fraud of Rs 67.20 lakh from doctor of private hospital in the name of installation of solar panel

Hisar News: प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर से सोलर पैनल लगाने के नाम पर 67.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Tue, 12 Dec 2023 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 12 Dec 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 67.20 lakh from doctor of private hospital in the name of installation of solar panel
हांसी। शहर के प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर से टाटा कंपनी की नकली सोलर पैनल लगाकर करनाल की एक कंपनी ने 67 लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। डॉक्टर की शिकायत पर कंपनी के निर्देशक, उसकी पत्नी सहित तीन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में मलिक अस्पताल के डॉ. एसएस मलिक ने बताया कि वे हेल्थ डिपार्टमेंट से एसएमओ के पद से रिटायर्ड हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने लगभग 25 वर्षों से शहर में मलिक अस्पताल के नाम से चला रहें हैं। मलिक ने बताया की सुरेश कुमार मार्च 2022 में उनके अस्पताल में आया था। उसने अपने आप को बेस्ट हरियाणा सोलर एनर्जी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनकी कंपनी टाटा सोलर पैनल लगाती है। बाद में उसने कंपनी के निर्देशक से मिलवाया। उन्हें बताया कि कंपनी ने 400 किलोवाट क्षमता के पैनल काफी शहरों में लगाए हैं। जिस पर अस्पताल में टाटा कंपनी का ऑन ग्रिड सोलर सिस्टम लगवाने की 67, 20,000 रुपये में डील हुई। कंपनी ने सोलर सिस्टम लगाने में 45 दिन की बात कही थी, लेकिन इसे लगाने में एक वर्ष का समय लगा दिया। जिसके बाद जब अस्पताल का बिजली का बिल आया तो बिल में कोई भी कमी नहीं आई। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से बात की तो उन्हें बताया कि निर्देशक से संपर्क करें, लेकिन निर्देशक से संपर्क नहीं हुआ। शक होने पर डॉ. मलिक ने शहर के लोकल एक्सपर्ट को बुलाकर जांच करवाई तो उन्हें बताया गया कि सोलर सिस्टम पर टाटा कंपनी के नकली स्टीकर लगे हुए हैं। सोलर सिस्टम बहुत ही सस्ता व घटिया किस्म का है। इससे कोई बिजली पैदा नहीं होगी। उन्होंने मामले में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कंपनी के निर्देशक सुशील शर्मा, उसकी पत्नी निशा शर्मा व कर्मचारी सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article