फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four youths stole a doctor's Fortuner car parked at the hospital

Hisar News: चार युवकों ने चुराई अस्पताल में खड़ी चिकित्सक की फॉर्च्यूनर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Four youths stole a doctor's Fortuner car parked at the hospital
हांसी। हिसार चुंगी के समीप स्थित धतरवाल अस्पताल में शुक्रवार देर को चोरों ने वहां खड़ी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ़ उर्मिल धतरवाल की फॉर्च्यूनर गाड़ी चोरी कर ली। चोर अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर आए। उन्होंने अस्पताल के सुपरवाइजर के कमरे से गाड़ी की चाबी उठाई व गेट खोल कर गाड़ी लेकर उमरा रोड की तरफ निकल गए। पुलिस ने चिकित्सक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई है। घटना शुक्रवार अल सुबह करीब सवा तीन बजे की है। इस दौरान दो युवक चेहरा ढक कर अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर आए। चोरों ने वहां कमरे में परिवार सहित सो रहे सुपरवाइजर के कमरे से गाड़ी की चाबी उठाई। इसके बाद अस्पताल के पिछले गेट के पास पहुंचे। वहां पर रखी चाबी से अस्पताल का पिछला गेट खोला और वहां खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी को लेकर चले गए। जानकारी देते हुए डॉ. धतरवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की छानबीन में पता लगा कि पांच युवक वहां पर बलेनो में सवार होकर आए, चार युवक वकील कॉलोनी के पास उतरे हैं। दो युवक अस्पताल में आए व दो युवक अस्पताल के बाहर थे। गाड़ी चोरी के बाद चोर उमरा रोड की तरफ भाग गए। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने से पता लग रहा है कि दोनों चोर अस्पताल से परिचित हैं। उन्हें पता था कि गाड़ी की चाबी व गेट की चाबी कहां है। देखने से युवक 20 से 25 साल के लग रहे हैं। उन्होंने पैरों में बाथरूम चप्पल पहनी हुई थी। घटना की सूचना पर डीएसपी व एसएचओ जांच के लिए पहुंचे। शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed