फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four thieves came to Dhiktana to steal at midnight, the villagers caught hold of one

धिकताना में आधी रात को चोरी करने आए चार चोर, ग्रामीणों ने एक को पकड़कर धुनाई की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four thieves came to Dhiktana to steal at midnight, the villagers caught hold of one
नेशनल हाईवे 52 पर स्थित धिकताना गांव में रात 2.30 बजे चार लोग घर में चोरी करने के इरादे से घुस गए। घर में सो रहे परिवार के लोगों को गेट बजने की आवाज सुनाई दी तो एक युवक जाग गया। उसने शोर-शराबा शुरू कर दिया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चोरों को ग्रामीणों के आने की भनक लग गई। इस दौरान तीन चोर मौके से भाग निकले। वहीं एक चोर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों ने उसकी धुनाई की और फिर 112 नंबर पर कॉल कर मौके पर पुलिस को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। देर रात हुई इस वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पकड़ा गया एक शख्स कह रहा है कि वह तो पुलिस में भर्ती होने के लिए दौड़ लगा रहा था। उसने तो कपड़े भी पहने हुए हैं। वह गलती से यहां पहुंच गया। हालांकि ग्रामीणों ने पकड़े गए व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि इस मामले में ग्रामीणों ने अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, लेकिन पकड़े गए शख्स को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed