{"_id":"6ac7fd29d3c76dde540c5a2d","slug":"four-roads-and-footpaths-will-be-constructed-in-ward-2-at-a-cost-of-6455-lakh-hisar-news-c-21-hsr1020-968898-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वार्ड दो में 64.55 लाख से बनेंगी चार सड़कें और फुटपाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वार्ड दो में 64.55 लाख से बनेंगी चार सड़कें और फुटपाथ
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम वार्ड दो में चार विकास कार्यों पर 64.55 लाख रुपये खर्च करेगा। इनमें तीन स्थानों पर सीसी रोड और जीएलएफ वॉल के आसपास फुटपाथ व इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का काम शामिल है। निगम ने सभी कार्यों के टेंडर जारी कर दिए हैं और अगले महीने निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
शर्मा गली में न्यू ज्योति ज्वेलर्स के सामने से बंद तलाकी गेट तक 16.05 लाख रुपये से सीसी रोड बनेगी। पृथ्वी बिश्नोई के घर से भीमसेन सुरेंद्र कुमार के घर के आगे होते हुए गली नंबर-5, ऋषि नगर तक सड़क निर्माण पर 16.39 लाख रुपये खर्च होंगे। गांधी चौक के पास पवन घी वाला के घर से पुराने शनि देव मंदिर की गली तक सीसी रोड के लिए 19.97 लाख रुपये का एस्टीमेट है।
चौथे कार्य में जीएलएफ वॉल के साथ फुटपाथ तथा सिटी थाना पार्किंग और जीएलएफ वॉल रोड के दोनों ओर आईपीबीएस टाइलें दोबारा लगाई जाएंगी। इस पर 12.14 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे पैदल आवागमन और सड़क सुविधा बेहतर होगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
वार्ड दो में सड़कों और फुटपाथ के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
- अमित कौशिक, एक्सईएन, नगर निगम हिसार