फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four players including Sanjay will play in the National Men's Hockey Championship

Hisar News: नेशनल मेन्स हॉकी चैंपियनशिप में संजय सहित चार खिलाड़ी खेलेंगे

Sun, 06 Apr 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 06 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Four players including Sanjay will play in the National Men's Hockey Championship
हिसार के ओलंपियन संजय कालीरावणा।
हिसार। झांसी में शुरू सीनियर मेन्स नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हरियाणा टीम में डाबड़ा के चार खिलाड़ी दम दिखाएंगे। इनमें ओलंपियन संजय कालीरावणा के अलावा हिमवान सिहाग, रमन कालीरावणा और रोहित शामिल हैं। हॉकी कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि हरियाणा टीम का पहला मुकाबला 8 अप्रैल को झारखंड के साथ खेला जाएगा। चैंपियनशिप 15 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

चारों खिलाड़ियों ने गांव डाबड़ा से कोच राजेंद्र सिहाग के पास हॉकी से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। टोक्यो ओलंपिक में संजय कालीरावणा ने कांस्य पदक पाया था। संजय ने सातवीं कक्षा में हॉकी की शुरुआत की थी। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। रोहित 13 साल हॉकी खेल रहा है। वह दो बार इंडिया टीम का वाइस कैप्टन रह चुके हैं। जूनियर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। 2023 में हुए वर्ल्ड कप में भी कैप्टन रह चुके हैं। रमन कालीरावणा जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीत चुका है। हिमवान जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

हिमवान कोच राजेंद्र सिहाग का बेटा है। पिता के पास ही हिमवान ने हॉकी की बारीकियां सीखी थी। कोच राजेंद्र सिहाग ने बताया कि उम्मीद है कि हरियाणा टीम स्वर्ण पदक लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed