{"_id":"6807ee512d5f8576c00b860b","slug":"four-people-beat-up-a-retired-bsf-jawan-he-got-hurt-and-hanged-himself-hisar-news-c-21-hsr1034-610617-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान के साथ चार लोगों ने की मारपीट, आहत हो लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान के साथ चार लोगों ने की मारपीट, आहत हो लगाया फंदा
Wed, 23 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
बास (हिसार)। गांव बड़छप्पर में बीएसएफ के सेवानिवृत्त जवान 55 वर्षीय विनोद कुमार के साथ चार लोगों ने मारपीट की। इससे आहत होकर उन्होंने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। बास थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बड़छप्पर निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे खेत में गेहूं कटाई की मशीन लगवाने गए थे। मशीन न लगने पर दोपहर तीन बजे घर लौटे। उनके मुंह और पैरों पर चोट लगी हुई थी। पूछने पर उन्होंने बताया कि गांव गांव बड़छप्पर निवासी प्रदीप, विकास, धन्ना और एक अन्य युवक ने उनसे मारपीट की है। विनोद ने बेटे से कहा कि अगर वह इनसे बात करेगा तो वे उसे भी मार देंगे। इसके बाद वह कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगाकर बैठ गए।
आधे घंटे बाद जब प्रदीप ने दरवाजे की जाली से देखा तो पंखे से रस्सी लटकती दिखी। सीढ़ी लगाकर देखा तो विनोद फंदे से लटके मिले। प्रदीप ने तुरंत डायल 112 पर कॉल की। पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। सीन ऑफ क्राइम टीम और डॉ. जगदीप सिंह ने शव और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में विनोद ने मारपीट और बेइज्जती की बात लिखी थी। प्रदीप के बयान पर बास थाना पुलिस ने 21 अप्रैल को जांच के बाद गांव बड़छप्पर निवासी प्रदीप, विकास, धन्ना और एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।