{"_id":"5ef78e108ebc3e4328028412","slug":"four-new-corona-positives-were-found-the-number-of-infected-reaches-218-in-the-district-hisar-news-rtk5614583147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिले में 218 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिले में 218 तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
विज्ञापन
अग्रोहा लैब से शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा हांसी के मॉडल टाउन निवासी संक्रमित बुजुर्ग और उसकी पत्नी की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इससे पहले बुजुर्ग 16 जून को संक्रमित मिला था और कांटेक्ट टू कांटेक्ट उसकी पत्नी संक्रमित मिली थी। इसके साथ ही अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 218 हो गई है।
विभाग ने संक्रमित मरीजों को लक्षण के हिसाब से कोविड-19 केयर सेंटर रेफर किया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वासी युवक के संक्रमित मिलने के बाद शनिवार देर रात डॉ. सुभाष खटरेजा व उनकी टीम ने उसके संपर्क में आए 19 लोगों के सैंपल लिए। इनमें युवक के परिजन भी शामिल हैं।
ये हैं संक्रमितों की ट्रैवल हिस्ट्री
संत नगर निवासी संक्रमित युवक कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम के डीएलएफ फेस थ्री से लौटा था।
संक्रमित मिला एक युवक शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री चंडीगढ़ की मिली है।
- अग्रोहा खंड के गांव का 22 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। उसकी ट्रैवल हिस्ट्री देहरादून की मिली है।
- शहर के सेक्टर 27-28 का निवासी 45 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की मिली है।
राहत : 295 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
केंद्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र लैब से करीब 145 सैंपल और अग्रोहा लैब से करीब डेढ़ सौ सैंपल की रिपोर्ट शनिवार सुबह निगेटिव आई है। वहीं दोनों लैब द्वारा करीब 14 लोगों की रिपोर्ट अंडर प्रोसेस रखी गई है, जो रविवार को आएगी।
विज्ञापन
यहां से लिए सैंपल
डॉ. रवि चौहान, डॉ. हरीश और लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार की टीम ने रैंडम सैंपलिंग के तहत शहर से 41 लोगों के सैंपल लिए। डॉ. पुलकित बिमल और लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार की टीम ने नंगथला गांव से संक्रमित के संपर्क में आए उनके परिजनों सहित आठ लोगों के दोबारा से सैंपल लिए। उधर, ट्राइएज में 96 लोगों के सैंपल लिए गए।
राहत की खबर : पिछले छह दिनों में मिले सिर्फ 14 कोरोना पॉजिटिव केस
जिलावासियों के लिए एक राहत की खबर है कि पिछले लगातार सात दिनों में कोरोना पॉजिटिव के सिर्फ 15 केस हैं, जबकि इससे पहले सिर्फ एक ही दिन में 19 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। एक समय तो विभाग के सामने भी पॉजिटिव केस चुनौती बन गए थे, क्योंकि प्रतिदिन बढ़ रही संक्रमित मरीजों की संख्या ने विभाग को भी परेशान कर दिया था। इसे देखते हुए विभाग ने एक समय तो जिले में कोविड-19 केयर सेंटर की संख्या को बढ़ाने पर जोर देना शुरू दिया था। मगर अब विभाग का कहना है कि इन दिनों हालात बेहतर हैं, ऐसी कोई जरूरत नहीं। यदि जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी तो केयर सेंटर की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा।
पिछले छह दिनों में यह रही स्थिति
तिथि-संक्रमितों की संख्या
22 जून-02
23 जून-01
24 जून-06
25 जून-01
26 जून-00
27 जून-04
अनलॉक वन में अभी तक सामने आए 164 केस
अनलॉक वन के इन 27 दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 53 से बढ़कर 214 पर जा पहुंचा है। इन 27 दिनों में तीन दिन ऐसे रहे, जिनमें कोई केस नहीं मिला है। इनमें 11, 18 और 22 जून शामिल हैं। फिलहाल जिले में कोरोना के 81 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं और 127 मरीज ऐसे हैं, जो कोरोना से जंग जीतकर घर लौट चुके हैं।
जल्द शुरू होगी एंटीजन टेस्ट प्रक्रिया
अब जिले में कोविड-19 आरटीपीसीआर एंटीजन टेस्ट की प्रक्रिया भी जल्द लागू की जाएगी। इसके लिए विभाग की तरफ से आरटीपीसीआर एंटीजन टेस्ट के लिए टेस्ट किट की मांग के बारे में उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जल्दी ही विभाग के पास आरटीपीसीआर एंटीजन टेस्ट किट पहुंचने वाली है। उसके बाद विभाग द्वारा जल्दी यह टेस्ट शुरू किए जाएंगे।
जिलाधीश ने जिले में लगाया सोशल मीडिया पर प्रतिबंध
जिलाधीश अजय कुमार ने जिला भिवानी में न्यूज संचालन से संबंधित सोशल मीडिया पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधीश द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार जिले में ऐसे कुछ नागरिकों द्वारा पत्रकारिता के रूप में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे यू-ट्यूब, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, लिंक्डइन, व्हाट्सएप, ट्विटर, टेलीग्राम, पब्लिक एप और अन्य का संचालन न्यूज चैनल के रूप में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किया जा रहा है, जबकि उनके पास किसी भी प्रकार से न्यूज चैनल के संचालन की अनुमति नहीं है।