{"_id":"68374d5b0369236277100091","slug":"four-miscreants-snatched-the-phone-of-a-worker-on-a-knife-point-and-transferred-the-money-hisar-news-c-21-hsr1005-636155-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चार बदमाशों ने सैर कर रहे एक कर्मचारी से चाकू की नोक पर फोन छीनकर रुपये किए ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चार बदमाशों ने सैर कर रहे एक कर्मचारी से चाकू की नोक पर फोन छीनकर रुपये किए ट्रांसफर
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड पर नहर के पास रात को सैर कर रहे एक महाविद्यालय के कर्मचारी से चार बदमाशों ने चाकू की नोक पर मोबाइल छीन लिया। फिर पासवर्ड पूछकर 5 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चरखी दादरी के गांव डोहका हरिया निवासी टिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सहारा कौशल विकास महाविद्यालय में कार्यरत है और महाविद्यालय कैमरी रोड स्थित चन्द्रलेन कॉलोनी में स्थित है। वह 26 मई रात करीब 9.30 बजे खाना खाने के बाद पुल के नीचे सैर कर रहा था। उसी समय वहां मौजूद 4 अज्ञात युवक वहां आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। बदमाशों ने पहले उसका पर्स ढूंढा, जो उसके पास नहीं था। इस पर आरोपियों ने चाकू के बल पर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर फोन का पासवर्ड पूछा और यूपीआई से 5 हजार रुपये अपने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। फिर चारों ने फोन की हिस्ट्री भी डिलीट करवाकर फोन उसे वापस कर दिया। फोन मिलते ही वह महाविद्यालय की तरफ दौड़ा। चारों बदमाश भी उसके पीछे भागे। उसने महाविद्यालय के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर दिया। दरवाजा बंद होने के कारण चारों आरोपी वहां से चले गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस के केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।