फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four CNG pumps will open in the city on the new year

शहर में नए साल पर खुलेंगे चार सीएनजी पंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Four CNG pumps will open in the city on the new year
हिसार। महंगे पेट्रोल-डीजल व पर्यावरण प्रदूषण की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। वर्ष 2022 की शुरुआत में शहर में चार सीएनजी पंप खुलेंगे। शहर के बस स्टैंड के सामने, कैमरी रोड, विद्या जिंदल स्कूल के पास व सातरोड़ बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी उपलब्ध होगी। अभी तक शहर में सीएनजी की पाइप लाइन नहीं आई है। इस कारण से सिलिंडर के जरिये आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में अभी तक एक भी सीएनजी पंप नहीं है, जिस कारण से वाहन चालकों को पेट्रोल या डीजल पर ही निर्भर रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय पेट्रोल व डीजल के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस कारण वाहन चालकों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। यही नहीं पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों ने घरों के बजट को भी बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

फिलहाल दो पंप, दोनों शहर से दूर
एनएच 9 स्थित दो पेट्रोल पंप पर सीएनजी उपलब्ध है। मगर ये दोनों ही पेट्रोल पंप शहर से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में जिन गाड़ियों में सीएनजी किट हैं, उन्हें सीएनजी के लिए दूर जाना पड़ता है। इसके अलावा उन्हें गैस भरवाने के लिए 2 से तीन घंटे का इंतजार भी करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनजी के फायदे : सीएनजी एक कंप्रेस्ड नेचुरल गैस है। इसका सबसे बड़ा फायदा इसका सस्ता होना है। यह दूसरे ईंधन जैसे पेट्रोल, डीजल की तुलना में सस्ता है। सीएनजी से मिलने वाला माइलेज पेट्रोल व डीजल की तुलना में अधिक होता है। इससे कार्बन उत्सर्जन न के बराबर होता है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित कम होता है। इस गैस के उपयोग से इंजन की आवाज कम हो जाती है, जिससे बहुत कम ध्वनि प्रदूषण होता है। सीएनजी की प्रत्येक गाड़ी औसतन 30-35 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक एवरेज देती है।
18 नवंबर को रेट
पेट्रोल : 96.18 प्रति लीटर
डीजल : 85.37 प्रति लीटर
सीएनजी : 83.70 प्रति किलोग्राम
मेरा पेट्रोल पंप विद्या देवी जिंदल स्कूल के पास स्थित है। अगले साल मार्च तक मेरे पंप पर सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी। मेरे अलावा बस स्टैंड के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर भी सीएनजी उपलब्ध होगी। - अंकुर श्योराण, पेट्रोल पंप संचालक

मेरे पेट्रोल पंप पर एक सप्ताह में सीएनजी के लिए काम शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही मेरे पंप पर सीएनजी मिलनी शुरू हो जाएगी। - करन सिहाग, पेट्रोल पंप संचालक, कैमरी रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed