{"_id":"627c0705a88b711d8b1d1907","slug":"four-accused-of-indiscriminate-firing-on-daljit-sisay-s-car-were-caught-by-churu-police-hisar-news-hsr63140683","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: दलजीत सिसाय की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग के चार आरोपी चुरू पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: दलजीत सिसाय की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग के चार आरोपी चुरू पुलिस के हत्थे चढ़े
Thu, 12 May 2022 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी/हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी/हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:27 AM IST
सार
आरोपियों ने चुरू से स्कॉर्पियो लूटी थी। पुलिस ने पीछा कर बहल एरिया में पकड़ा। तीन आरोपी रोहतक के निंदाना तो एक फरमाना गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस की गिरफ्त में दलजीत सिसाय पर हमला करने के आरोपी।
- फोटो : Hisar
विस्तार
जाट आरक्षण आंदोलन में सजायाफ्ता दलजीत सिसाय व उसके साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग करने के चार आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब हांसी पुलिस चारों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। चारों आरोपी राजस्थान के चूरू में स्कॉर्पियो गाड़ी लूटकर भाग रहे थे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें बहल एरिया में गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने दलजीत सिसाय पर फायरिंग की वारदात कुबूली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चूरू जिले के हमीरवास पुलिस थाना के गांव हरपालू ताल में प्रवीण से 5-6 बदमाश हथियार के बल पर स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर चूरू के एसपी सुरेश कुमार ने उप निरीक्षक जोगेंद्र सिंह, सुरेश कस्वां के नेतृत्व में टीम का गठन किया। सुरेश कस्वां की टीम ने भिवानी के बहल क्षेत्र में आरोपियों का खेतों में करीब 10 किलोमीटर तक पैदल पीछा करते गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान रोहतक के निंदाना गांव निवासी चांद, सचिन, सुमित और फरमाना गांव निवासी कर्मजीत के रूप में हुई। आरोपियों से 6 पिस्तौल, 13 मैगजीन, लूटी गई स्कॉर्पियो गाड़ी और लूट में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जींद के नरवाना से कार लूटी थी। इसके अलावा आरोपियों ने 5 मई को हांसी में जाट आरक्षण आंदोलन से जुड़े दलजीत पर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि फरवरी 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हांसी के ढाणी पाल निवासी मिंटू की हत्या मामले में अंतिम सांस तक की सजा काट रहे दलजीत सिसाय और उसके चार साथियों की गाड़ी पर 5 मई की शाम बदमाशों ने घेर कर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले में खेड़ी जालब निवासी अमित बूरा, खेदड़ निवासी दीपक, चानौत निवासी दीपक, राजस्थान के कालवास निवासी राकेश व सिसाय निवासी दलजीत सिसाय को गोली लगी थी। सभी को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हमने राजस्थान के चूरू जिला पुलिस से संपर्क किया है। हमने चारों आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है। हम अदालत के जरिये चारों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर उनसे पूछताछ करेंगे। - नितिका गहलोत, एसपी, हांसी