फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four accused of firing arrested

Hisar News: फायर करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 26 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four accused of firing arrested
हिसार। सीआईए हिसार ने सातरोड खास निवासी नरेश पर गोली चलाने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सोनीपत निवासी आशीष उर्फ अतुल, सातरोड खुर्द निवासी कृष्ण, चारकुतुब हांसी निवासी चानू उर्फ धोनी और साहिल उर्फ गूंगा शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता और आरोपियों का आपसी लेनदेन का मामला है। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना सदर में दी शिकायत में सातरोड खास निवासी नरेश कुमार ने बताया था कि 20 मार्च को गाड़ी सवार 2 नामजद युवकों सहित अन्य ने जान से मारने की नीयत से फायर किया था।
विज्ञापन


व्यापारी नेता प्रवीन तायल पर हमले का दसवां आरोपी गिरफ्तार

हांसी। व्यापारी नेता प्रवीन तायल पर करीब तीन वर्ष पहले हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। उसे पूछताछ के बाद वापस जेल भेज दिया गया। आरोपी दो महीने पहले ढाणी चादरपुल में हुए हत्याकांड के मामले में पहले से गिरफ्तार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ढाणी चादरपुल निवासी कृष्ण के रूप में हुई। मामले में अब तक कुल दस आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो महीने पहले ढाणी चादरपुल में कुलदीप की हत्या हुई थी। तब इस मामले में कृष्ण गिरफ्तार हुआ था। बता दें कि 17 सितंबर 2022 को दड़ा बाजार में रात करीब आठ बजे हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीन तायल पर 5-6 युवकों ने लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर घायल कर दिया था। उन्हें सिर व पैर में गंभीर चोटें लगी थीं। घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध में 23 सितंबर को व्यापारियों ने हांसी बंद भी करवाया था। शहर थाना प्रभारी सदानंद वत्स ने बताया कि आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। उसे वापस हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed