{"_id":"61acf185c26fcd03852619c9","slug":"foundation-stone-laid-for-south-bypass-rob-new-rest-houses-to-be-built-in-hansi-barwala-hisar-news-hsr618655839","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ बाईपास आरओबी का किया शिलान्यास, हांसी-बरवाला में बनेंगे नए विश्राम गृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साउथ बाईपास आरओबी का किया शिलान्यास, हांसी-बरवाला में बनेंगे नए विश्राम गृह
विज्ञापन
हिसार। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को जिले की 500 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। चौटाला ने साउथ बाईपास पर सातरोड़ गांव के समीप बालसंमद डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया। इसके निर्माण कार्य पर 34 करोड़ रुपये की लागत आएगी। रेलवे ओवरब्रिज के बनने से दक्षिणी बाईपास पर सफर और अधिक सुगम हो जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बरवाला में 948.51 लाख रुपये और हांसी में 629.91 लाख रुपये की राशि से बनने वाले नए विश्राम गृह का शिलान्यास किया।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित विभिन्न 20 संपर्क सड़कों का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त 271 किलोमीटर लंबाई की 33 अन्य सड़कों के सुधारीकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया, जिस पर 206 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने 19 करोड़ रुपये की लागत से तीन भवनों के निर्माण कार्य, ग्रामीण क्षेत्र के लिए 126.12 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 26 ग्रामीण ज्ञान केन्द्र, 35 आंगनबाड़ी केंद्र, 10 ग्राम सचिवालय, 47 गलियों का निर्माण व 15 विभिन्न विकास कार्यों की मरम्मत संबंधी कार्यों का उद्घाटन किया। उप-मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न गांवों में 59.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रे वाटर मैनेजमेंट फेज-2 के 75 कार्यो, 54 गलियों का निर्माण, 9 आंगनबाड़ी सैंटर, एक बायोगैस प्लांट, 11 तालाब, रजत जयंती पंचायती हॉल भवन के रेनोवेशन, 7 गांव में ज्ञान केंद्र व विभिन्न गांवों में करवाए जाने वाले 31 कार्यों का शिलान्यास किया।
हिसार एयरपोर्ट पर फेज-3 के कार्यों का शिलान्यास
उप-मुख्यमंत्री हिसार हवाई अड्डे पर फेज-3 पर भी कई कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें बुर्जस तथा बार्बेड वायर फेंसिंग कार्य शामिल है। इन कार्यों पर 285.89 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
ये सड़क बनेंगी फोरलेन
ग्रामीणय क्षेत्रों में सफर का आसान बनाने के लिए उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार-मंगाली-स्याहड़वा और अग्रोहा-आदमपुर रोड की फोरलेनिंग के कार्यों का शिलान्यास किया। जिले की सीमा में हिसार-तोशाम रोड, लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक, हिसार से रायपुर रोड फोरलेनिंग कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर राज्यमंत्री अनूप धानक, बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग, उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, डीआईजी बलवान सिंह राणा, अतिरिक्त उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह मौजूद रहे।