{"_id":"5fa4563c8ebc3e9b9a4fb48a","slug":"found-two-missing-child-hisar-news-rtk581620661","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी के कर्मी ने डांटा तो भयभीत सगे भाई हिसार से पहुंचे हांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी के कर्मी ने डांटा तो भयभीत सगे भाई हिसार से पहुंचे हांसी
विज्ञापन
विपिन शर्मा।
- फोटो : Hisar
हिसार। आजाद नगर एरिया में स्थित मिनी सचिवालय कॉलोनी से दो सगे भाई बुधवार शाम अचानक लापता हो गए। बच्चों के परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद वीरवार सुबह दोनों की गुमशुदगी की शिकायत आजाद नगर थाने में दर्ज करवाई।
पुलिस को दी शिकायत में छबील लाल ने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा विवेक शर्मा और 8 वर्षीय बेटा विपिन शर्मा बुधवार शाम करीब 4 बजे घर से लापता हो गए। शिकायत में छबील ने बताया कि दरअसल उसके पड़ोस में एक अधिकारी के घर के बाहर खेलते समय विवेक, विपिन व एक अन्य नाबालिग से अधिकारी के घर के बाहर लगा कांच टूट गया। जिस पर वहां अधिकारी के घर पर ड्यूटी दे रहे कर्मी ने बच्चों को पीटा व धमकाया। जिसके बाद विवेक व विपिन अपनी साइकिल लेकर घर आ गए। इस दौरान विवेक, विपिन की माता घर में कपड़े धो रही थी। जिस कारण उसे दोनों बच्चों के आने का पता नहीं चलने पर उसने दरवाजा नहीं खोला। बाद में जब तीसरे नाबालिग के बारे में पता चला कि उसे अधिकारी के कर्मी ने पकड़ा हुआ है। तो उसकी नानी उस नाबालिग को छुड़वाकर लाई। जिसके बाद उस नाबालिग ने पूरे मामले की जानकारी दी।
छबील लाल ने बताया कि बुधवार तलाश करने के बाद वीरवार सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी। शाम को बच्चे साइकिल पर ही हांसी बस अड्डे पर एक व्यक्ति से कुरकुर खरीदने लगे तो उसने बच्चों से पूछताछ की। जब बच्चों ने उसे कहा कि वह दिल्ली जा रहे हैं तो कुरकुरे बेचने वाले को शक हुआ। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे आजाद नगर थाना पुलिस बच्चों के परिजनों को लेकर हांसी के लिए रवाना हुई। बच्चों के पिता छबील लाल ने बताया कि अधिकारी के कर्मी के कारण उसके बच्चे घर से भागे, अगर उसके बच्चों को कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। छबील ने कहा कि वह इस मामले में कर्मी के खिलाफ भी पुलिस को शिकायत देंगे। वहीं आजाद नगर थाना प्रभारी रोहताश का कहना है कि बच्चों की हांसी में होने की जानकारी मिली है। तलाश जारी है।

विवेक।- फोटो : Hisar
विज्ञापन