{"_id":"667b05392e76aae3900b0a83","slug":"former-state-presidents-reaction-on-electricity-ministers-viral-audio-hisar-news-c-21-hsr1020-409336-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बिजली मंत्री के वायरल ऑडियो पर सुभाष बराला की प्रतिक्रिया, कहा- BJP के कल्चर को नहीं जानते रणजीत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: बिजली मंत्री के वायरल ऑडियो पर सुभाष बराला की प्रतिक्रिया, कहा- BJP के कल्चर को नहीं जानते रणजीत चौटाला
Wed, 26 Jun 2024 09:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 09:08 AM IST
सार
हरियाणा के भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे देश की व्यवस्था ऐसी है कि लोग गुमराह हो जाते हैं। इंडी गठबंधन अपने पूरे प्रयास के बाद भी भाजपा के बराबर सीट नहीं ले पाया। भाजपा ने अकेले अपने दम पर 240 सीट जीती हैं।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हरियाणा के भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह के वायरल ऑडियो को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भाजपा के कल्चर के बारे में पता नहीं है। शायद वह भाजपा की नीतियों को समझ नहीं पाए। मुझे उनके आरोपों का जवाब देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए सुभाष बराला ने हिसार से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रणजीत सिंह की ओर भीतरी घात को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद रणजीत सिंह की एक ऑडियो वायरल हुई थी। इसमें रणजीत सिंह ने सुभाष बराला, कुलदीप बिश्नोई सहित कई नेताओं पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। इसी सवाल के जवाब में सुभाष बराला बिजली मंत्री रणजीत सिंह को बिना नाम लिए नसीहत दी।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे देश की व्यवस्था ऐसी है कि लोग गुमराह हो जाते हैं। इंडी गठबंधन अपने पूरे प्रयास के बाद भी भाजपा के बराबर सीट नहीं ले पाया। भाजपा ने अकेले अपने दम पर 240 सीट जीती हैं। केंद्र की एनडीए सरकार कोई खतरा नहीं, खतरा तो इंडी गठबंधन की विश्वनीयता को है। जनता को गुमराह करने के बाद भी कांग्रेस दो अंकों से बाहर नहीं निकल पाई। हिसार में फायरिंग व रंगदारी मामले में उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर आपात काल के समय यातनाएं सहने वाले लोकतंत्र सेनानियों स्मृति चिह्न, पुष्प माला व पटका पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, जिला पार्षद स्वामी दर्शन गिरी महाराज, श्रीनिवास गोयल, निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना, चेयरमैन नरेश जांगड़ा आदि उपस्थित रहे।