फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former Sarpanch Murder Case: Six Injury Marks Found on Body

पूर्व सरपंच हत्याकांड : शरीर पर मिले चोट के छह निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch Murder Case: Six Injury Marks Found on Body
हिसार। चंदन नगर में रह रहे गांव खारिया के पूर्व सरपंच हवा सिंह (65) की रविवार को हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बेटे बबलू को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर चोट के छह निशान मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें तीन सिर और तीन दायां कंधे पर हैं। अधिक खून बहने से उनकी मौत हुई। पुलिस बुधवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। इस दौरान हत्या में अन्य व्यक्ति की भूमिका और वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


गांव खारिया निवासी मृतक के भाई सूबे सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि हवा सिंह वर्ष 2006 में गांव के सरपंच रहे थे। वह कुश्ती संघ के पदाधिकारी भी रहे थे। वर्तमान में चंदन नगर में रहते थे और पार्टनरशिप में शराब का ठेका चलाते थे। रविवार रात मकान बेचने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान सगे बेटे बबलू ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर चोट लगने के कारण बबलू को पुलिस हिरासत में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मंगलवार को उसे फिट घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई।

पुलिस कर रही अन्य व्यक्तियों की भूमिका को लेकर पूछताछ

सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हवा सिंह चंदन नगर स्थित मकान बेचना चाहते थे, जबकि बबलू इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसने किसी हथियार से हमला कर पिता की हत्या कर दी। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान हत्या में शामिल अन्य व्यक्ति की भूमिका और वारदात में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछताछ की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गहरी चोट के छह निशान मिले

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूर्व सरपंच के सिर पर तीन गहरी चोटें मिली हैं। शरीर के दायां कंधे पर भी तीन चोटों के निशान हैं। डॉक्टरों के अनुसार अधिक खून बहने से उनकी मौत हुई। पुलिस के अनुसार, हमले के बाद उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो जान बचने की संभावना थी।


घायल पिता के पास करीब दो घंटे तक ठहरा था आरोपी बेटा

छानबीन में सामने आया कि पिता पर हमला करने के बाद बबलू उन्हें मकान में चारपाई पर छोड़कर करीब दो घंटे तक वहीं रहा। इसके बाद वह अपने इलाज के लिए अस्पताल गया। वहां से गांव खारिया पहुंचकर परिवार को पिता के साथ झगड़े की बात बताई। बाद में परिवार के साथ चंदन नगर आया और शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। पूर्व सरपंच के शरीर पर चोट के निशान देखकर उनके भाई सूबे सिंह को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed