फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former minister Chhatrapal, who defeated Tau Devi Lal, left BJP, joined AAP

बगावत: ताऊ देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री छत्रपाल ने भाजपा छोड़ी, आप में शामिल

Tue, 10 Sep 2024 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 12:20 AM IST
सार

बार-बार नजरअंदाज करने पर फैसला लिया गया है। भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमुख पद से भी इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन
Former minister Chhatrapal, who defeated Tau Devi Lal, left BJP, joined AAP
वाले पूर्व मंत्री छत्रपाल ने भाजपा छोड़ी, आप में शामिल - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह ने भाजपा से किनारा कर लिया है। उन्होंने भाजपा के हरियाणा राज्य के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमुख के पद के साथ-साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


प्रो. छत्रपाल ने कहा कि बार-बार नजरअंदाज किए जाने पर कार्यकर्ताओं में रोष को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। वर्ष 1991 में हिसार जिले के घिराय हलके से चौधरी देवीलाल चुनाव मैदान में उतरे थे। तब कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर प्रो. छत्रपाल ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी, अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुआ था। पिछले 10 वर्षों में उन्होंने खुद को पार्टी नेतृत्व के साथ हुई चर्चाओं और बैठकों में बहुत कुछ अलग पाया। पार्टी ने टिकट नहीं दिया, जिसके कारण वे लोगों की आवाज नहीं उठा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खेदड़ थर्मल पावर प्लांट के धरने, तलवंडी गांव के धरने, पुरानी पेंशन योजना, किसानों और पहलवानों के धरने के मुद्दे को पार्टी मंच पर उठाया, लेकिन उनकी बात को अनसुना किया गया। वह आप में शामिल हो गए हैं। 


आप में शामिल हुए प्रो. छत्रपाल
पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल ने सोमवार शाम को आम आदमी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आप की सदस्यता ग्रहण कर ली। आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का एलान किया। आप प्रदेशाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि प्रो. छत्रपाल ने छात्र जीवन से अपनी राजनीति शुरू की थी। उन्होंने पूर्व सीएम चौधरी देवीलाल को हरा कर हरियाणा की राजनीति को बदला था। प्रो. छत्रपाल बरवाला से तैयारी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पूरा सम्मान देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed