फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former Haryana CM Hooda attacks BJP: Unemployment is number one in double engine

हरियाणा के पूर्व CM हुड्डा का भाजपा पर हमला: डबल इंजन में बेरोजगारी नंबर वन, ट्रिपल इंजन में क्या होगा हाल

Tue, 18 Feb 2025 05:34 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 18 Feb 2025 05:34 PM IST
सार

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों को लेकर हुड्डा ने कहा कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं, और भाजपा इसमें पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निगम चुनावों में भी देरी की और ये चुनाव हाईकोर्ट के आदेश के बाद हो रहे हैं।

विज्ञापन
Former Haryana CM Hooda attacks BJP: Unemployment is number one in double engine
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है, तो ट्रिपल इंजन की सरकार में हाल और खराब होगा। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति निवेश और कानून-व्यवस्था में प्रदेश को टॉप से फिसड्डी बना दिया गया है।

विज्ञापन

हिसार एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्टरी पर सरकार को घेरा
हुड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय हिसार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मंजूरी दिलाई गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बचाने के लिए मजबूती से पक्ष नहीं रखा, जिससे एयरपोर्ट को जेवर में शिफ्ट कर दिया गया। इसी तरह, हरियाणा में रेल कोच फैक्टरी लगाने की परियोजना भी भाजपा सरकार बचा नहीं सकी।

विज्ञापन


10 साल में विकास ठप
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस सालों में कोई नया विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मेट्रो प्रोजेक्ट का एक भी पोल नहीं लगा और बिजली उत्पादन के लिए कोई नया थर्मल प्लांट नहीं बनाया गया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई परियोजनाओं को भी दस साल तक लटकाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन जल्द होगा मजबूत
हुड्डा ने कहा कि फिलहाल कांग्रेस का जिला स्तर पर संगठन नहीं है, लेकिन जल्द ही पूरा संगठन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में जितने भी बड़े काम हुए हैं, वे कांग्रेस सरकार के समय तय किए गए थे।

नगर निगम चुनाव पर भाजपा को घेरा
नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों को लेकर हुड्डा ने कहा कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं, और भाजपा इसमें पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निगम चुनावों में भी देरी की और ये चुनाव हाईकोर्ट के आदेश के बाद हो रहे हैं।

रामनिवास राड़ा को पार्टी से निकाल देंगे
मेयर चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी कृष्ण सिंगला के खिलाफ निर्दलीय नामांकन दाखिल करने पर हुड्डा ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। हुड्डा ने कहा। कि रामनिवास राड़ा ने निर्दलीय नामांकन भरा है, पार्टी अनुशासन समिति इस पर जल्द फैसला लेगी। कांग्रेस एकजुट है और पूरी ताकत से अपने अधिकृत प्रत्याशी कृष्ण सिंगला को जिताने के लिए काम करेगी 

भाजपा पर लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव भी जनता की मांग पर नहीं, बल्कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद हो रहे हैं।

कांग्रेस के लिए जीत का विश्वास
हुड्डा ने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है और इस बार नगर निकाय चुनावों में भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed