फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former Deputy CM Dushyant Chautala wrote on starting of services from Hisar Airport

हिसार एयरपोर्ट की उड़ान सेवाओं को हकीकत बनाने में भूमिका निभाने पर गर्व : दुष्यंत चौटाला

Sun, 30 Mar 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 30 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Former Deputy CM Dushyant Chautala wrote on starting of services from Hisar Airport
हिसार। हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला खुशी जाहिर की है। सोशल मीडिया पर डाली अपनी प्रतिक्रिया में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट की उड़ान सेवाओं को हकीकत बनाने में भूमिका निभाने पर गर्व है। हमारी सावधानीपूर्वक योजना और मेहनती क्रियान्वयन ने हरियाणा के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया है। कनेक्टिविटी, विकास और प्रगति हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है। इसके साथ दुष्यंत चौटाला ने उड़ाने भरते हवाई जहाज की शार्ट वीडियो भी अपलोड की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहली बार 70 सीटर यात्री विमान हिसार की जमीन पर उतरा। जिसके बाद शुक्रवार शाम को हिसार के पूर्व सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह पोस्ट डाली। चौटाला की पोस्ट पर लोगों ने अपने कमेंट भी किए हैं। एक लंबे अंतराल के बाद दुष्यंत चौटाला का हिसार एयरपोर्ट को लेकर बयान आया है। इससे पहले डिप्टी सीएम रहते हुए उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के लिए काफी प्रयास किए थे। जनवरी 2024 में दुष्यंत चौटाला ने बतौर डिप्टी सीएम हिसार से हवाई सेवाओं को लेकर निजी कंपनी के साथ हुए एमओयू की जानकारी भी मीडिया से साझा की थी। इसमें उन्होंने बताया था कि एलायंस एयर के दो 48 से 70 सीटर प्लेन हिसार और अंबाला को अपनी सेवाएं करेंगे। इसके तहत प्रतिदिन एक फ्लाइट सुबह दिल्ली से चलकर हिसार, हिसार से अहमदाबाद, अहमदाबाद से जयपुर, जयपुर से हिसार और हिसार से फिर दिल्ली तक रहेगी। दूसरी फ्लाइट दिल्ली से हिसार, हिसार से जम्मू, जम्मू से हिसार और हिसार से फिर दिल्ली तक उड़ान भरेगी। इसके अलावा एक स्पेशल साप्ताहिक चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी के लिए हिसार से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से देहरादून, धर्मशाला व कुल्लू तक उड़ान भरेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed