{"_id":"6326292a9091a47da47f96b5","slug":"former-bjp-candidate-from-adampur-karan-singh-joined-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी रह चुके कर्ण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी रह चुके कर्ण सिंह
Sun, 18 Sep 2022 01:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:38 AM IST
सार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई लोगों के दुख दर्द में शामिल नहीं होता। छह महीने दिल्ली तो छह महीने विदेश में रहता है।
विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी रह चुके कर्ण सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान तथा राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में 2014 में आदमपुर में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कर्ण सिंह राणोलिया कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, एक बार फिर से भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के सीएम होंगे। पार्टी बदलने के बाद कुलदीप बिश्नोई की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आदमपुर का उपचुनाव को पूरा प्रदेश देखेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई लोगों के दुख दर्द में शामिल नहीं होता। छह महीने दिल्ली तो छह महीने विदेश में रहता है। आदमपुर की जनता लगातार कांग्रेस से जुड़ी हुई है। यहां कांग्रेस का प्रत्याशी ही जीतेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने आदमपुर में आकर भी जनता के साथ धोखा किया, केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के पास पानी नहीं।
विज्ञापन
वह कभी हरियाणा के पक्ष में खड़े नहीं हुए। हरियाणा में आकर कहने लगे कि पंजाब के पास पानी की कमी है। यह हरियाणा के लोगों के साथ धोखा है। प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम करेगी। अगर हरियाणा दिल्ली को पानी देने से इनकार करेगा तो दिल्ली के लोग प्यासे मर जाएंगे। तब केजरीवाल क्या कहेंगे। आम आदमी पार्टी की दोहरी नीति को लोग समझने लगे हैं। एसवाईएल की लड़ाई कांग्रेस ही लड़ेगी। भारत जलाओ पार्टी देश को जलाने का काम कर रही है। कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम करती रहेगी।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि टोहाना में मंत्री दवेंद्र बबली बताते हैं कि टोहाना में भाजपा का कौन नेता लूट मचा रहा है। कभी रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा कहते हैं कि पूर्व मंत्री माल खा रहा है। नारनौंद विधायक दादा गौतम भी भ्रष्टाचारियों की पोल खोल रहे हैं।
हिसार के लोगों ने भाजपा की 75 पार की हवा निकाली थी। जिले की 7 विधानसभा सीट में से 5 सीट पर भाजपा को हराया। राजीव गांधी-लोंगोवाल समझौते के तहत एसवाईएल का निर्माण किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किसी को हरियाणा के हक का पानी रोकने का अधिकार नहीं है।