फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For water GJU students lock gates

पानी को लेकर जीजेयू के छात्रों ने लगाया मेन गेट पर ताला

Fri, 26 May 2017 11:48 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Fri, 26 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
जीजेयू में पीने के पानी की समस्या को लेकर बीएच-4 के छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने बीएच-4 से लेकर मेनगेट तक प्रदर्शन करते हुए विरोध किया। आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के मेनगेट पर ताला जड़ दिया। करीब डेढ़ घंटे तक ताला जड़ा रहा। छात्रों के विरोध को देखते हुए विश्वविद्यालय के मेन गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कुछ पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने एक नहीं सुनी। बीएच-4 के वार्डन भी वहां उपस्थित रहे। गेट बंद होने के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक विश्वविद्यालय में आवागमन बंद रहा। इससे मेन गेट पर तनाव और अधिक बढ़ गया। छात्रों ने वीसी को बुलाने की मांग की। कुछ छात्रों ने गेट पर चढ़कर अपना विरोध भी जताया। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय के प्रोक्टर संदीप राणा मौके पर पहुंचे। आधे घंटे की समझाइश की, लेकिन छात्रों ने गेट नहीं खाला। छात्रों ने साफ कह दिया कि गेट तब तक नहीं खुलेगा, जब तक पानी उपलब्ध नहीं होगा। इसके बाद छात्रों को मीटिंग के लिए बुलाया गया। छात्रों को आधे घंटे में पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद छात्रों ने गेट खोल दिया। इस दौरान मीटिंग में प्रोक्टर, वार्डन, कौशल घनघश, पवन डाबड़ा, हप्पी बेड़वाल, शिवम, गोल्डी कालड़ा, माधव नागपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed