फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the first time in the season, day temperature crosses 40, there will be relief from 26

Hisar News: सीजन में पहली बार दिन का पारा 40 पार, 26 से मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
For the first time in the season, day temperature crosses 40, there will be relief from 26
हिसार। इस सीजन में वीरवार को पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। इसके साथ ही दिन में झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शुक्रवार को मौसम फिर से करवट लेगा, जिससे इस गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 26 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान 26 व 27 अप्रैल को बादल छाने के साथ तेज गति से हवाएं चलने, हल्की बारिश के अलावा एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। इस विक्षोभ का असर हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों पर ज्यादा देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इसे लेकर दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में आंशिक तौर पर गिरावट आएगी। इसके बाद 29-30 अप्रैल से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और मई की शुरुआत से ही लूं अपने रंग दिखाने लगेगी।
विज्ञापन

सामान्य से ऊपर पहुंचा दिन का तापमान
वीरवार को दिन का तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार के मुकाबले वीरवार को अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री नीचे रहा। हालांकि रात के तापमान में भी 2.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed