फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the first time in five days, 608 passengers traveled to Hansi by new train.

Hisar News: पांच दिन में पहली बार नई ट्रेन से हांसी के लिए 608 यात्रियों ने किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
For the first time in five days, 608 passengers traveled to Hansi by new train.
हांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान लोगों से बातचीत करते हुए सांसद हुड्डा। 
हांसी। हांसी-महम-रोहतक रेलवे लाइन पर ट्रेन के चालू होने के बाद सोमवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा हांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। नई ट्रेन को शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं। प्रतिदिन हांसी से करीब 30-35 यात्री इस नई ट्रेन से सफर करते हैं। मंगलवार को कांग्रेस के कार्यक्रम के चलते 608 लोगों ने टिकट लेकर यात्रा की, जिससे रेलवे को 26715 रुपये की कमाई हुई। सोमवार को 6 व्यक्तियों ने 240 यात्रियों के लिए टिकट खरीदी।
विज्ञापन

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हांसी रेल कनेक्टिविटी से सीधा दिल्ली से जुड़े इस बात को लेकर जो सपना उन्होंने देखा था वो आज साकार हुआ है। प्रदेश की मौजूदा सरकार की विकासहीन कार्यशैली का प्रमाण है कि 10 साल के बाद भी देश के प्रधानमंत्री से कांग्रेस द्वारा शुरू कराए हुए विकास कार्यों का फीता कटवाना पड़ा। इस सरकार के 10 साल में 1 इंच नई रेल की लाइन नहीं आई, मेट्रो का एक खंभा आगे नहीं बढ़ा। हांसी, महम व भिवानी के बीच में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अगर भाजपा सरकार हरियाणा से उठाकर यूपी नहीं ले जाती तो आज हरियाणा का नक्शा ही कुछ और होता। दिल्ली-रोहतक-हांसी-हिसार को विकास का कॉरिडोर बनाने की सोच के साथ महम का इंटरनेशनल एयरपोर्ट व गोहाना की रेल कोच फैक्टरी मंजूर कराई थी। भाजपा सरकार इन दोनों बड़ी परियोजनाओं को हरियाणा से बाहर ले गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक संत कुमार, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, चक्रवर्ती शर्मा, प्रेम सिंह मलिक, सुमन शर्मा, राजबीर फरटिया, राजेंद्र सूरा, छत्रपाल सोनी, राजेश कासनी, शमशेर मलिक, जयसिंह पाली, सुदेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed