फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   for demand of ransom five accused arrested

युवक का अपहरण कर उसकी बहन से 30 हजार रुपये फिरौती मांगने वाले पांच आरोपी काबू

Thu, 18 Feb 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
for demand of ransom five accused arrested
सांगवान निवासी लक्ष्मी देवी के भाई अमित का अपहरण कर 30 हजार रुपये फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को जिला पुलिस की वाहन चोरी निरोधक टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने बताया कि भारत नगर हिसार हाल चंदन नगर निवासी जोगेंद्र, विनोद नगर निवासी संदीप उर्फ लीलू, 12 क्वार्टर हिसार निवासी राहुल उर्फ बली, आंबेडकर बस्ती निवासी दीपक उर्फ सोनू, न्यू विनोद नगर निवासी परमिंद्र कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस तरह दिया था वारदात को अंजाम
उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी जोगेंद्र वारदात का मास्टर माइंड है। पूछताछ में जोगेंद्र ने बताया कि वह, संदीप उर्फ लीलू और पिंटू बाइक पर सवार होकर हिसार ऑटो मार्केट गए। जोगेंद्र ने बताया कि वहां पर अमित को देखा और तीनों ने तुरंत षड्यंत्र रचकर अमित को बाइक पर जबरन बिठा लिया। यहां से अमित को आरोपी रामनगर के खाली प्लॉट में बने कमरे में ले गए। जोगेंद्र ने बताया कि यहां उन्होंने अपने साथी विक्की, दीपक और राहुल को बुला लिया। इसके बाद अमित की प्लास्टिक के पाइप से पिटाई की। जोगेंद्र ने बताया कि उसने इस दौरान अमित की बहन लक्ष्मी देवी को फोन कर फिरौती मांगी। जोगेंद्र ने बताया कि उसने परमिंदर उर्फ विक्की व प्रदीप को कोर्ट में भेजा और अमित के नाम से एक शपथ पत्र खरीदा। ये शपथ पत्र लेकर वह रामनगर और खाली प्लॉट में लाए और अमित से उस शपथ पत्र पर जबरन 40 हजार रुपये जोगेंद्र की माता भगवती देवी से उधार लेने बारे लिखवाया था। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक, एक स्कूटी, प्लास्टिक पाइप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पांचों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जोगेंद्र की बिगड़ी थी तबीयत
आरोपी जोगेंद्र को बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। उस दौरान जोगेंद्र नशे की हालत में था। जोगेंद्र के बिगड़े स्वास्थ्य के चलते उसे इमरजेंसी में ले जाया गया। यहां उसे टीका लगाने में भी चिकित्सकों को मशक्कत करनी पड़ी। मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के जोगेंद्र नशे का आदी है और उसे नशा नहीं मिलने पर उसकी तबीयत बिगड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने बनाई थी वीडियो
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमित ने पिटाई के समय अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाई थी। उस मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि पुलिस का यही कहना है कि इस वीडियो में आरोपी अमित पर डंडों से वार कर रहे हैं। वहीं मामले में आरोपी प्रदीप और पिंटू की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस का ये भी कहना है कि 30 दिसंबर को राजस्थान में अमित का किसी के साथ झगड़ा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी संदीप उनका जानकार है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से भी जांच में लगी है कि कहीं ये मामला पुरानी रंजिश का तो नहीं है।

यह था मामला
शहर थाना पुलिस ने सागवान गांव निवासी लक्ष्मी देवी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी देवी ने बताया था कि 15 फरवरी की शाम करीब पांच बजे उसके मोबाइल पर किसी ने फोन किया। फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम जोगेंद्र सोनी बताया और उससे कहा कि उसके भाई अमित को उठा रखा है। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी ने उसके भाई की सलामती के लिए उससे 30 हजार रुपये मांगे थे। पुलिस ने अमित को मंगलवार रात मिलगेट एरिया से बरामद कर लिया था। उसके बाद अमित को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed