{"_id":"620554c99ba46212276f636a","slug":"football-camry-s-team-became-champion-in-penalty-shootout-hisar-news-hsr623982753","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : पेनल्टी शूट आउट में कैमरी की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : पेनल्टी शूट आउट में कैमरी की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
विजेता कैमरी की फुटबाल को ट्रॉफी देकर सम्मानित करते अतिथिगण। संवाद
- फोटो : Hisar
हिसार। कैमरी के प्रताप स्टेडियम में वीरवार को लड़कों की अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से पहुंची 16 टीमों ने किक का दमखम दिखाया। इस दौरान कुल 15 मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला कैमरी और बड़सी की टीम के बीच खेला गया, लेकिन अंतिम समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रही। उसके बाद पेनल्टी शूट आउट में कैमरी की टीम ने 4-3 से जीत हासिल कर चैंपियन बन गई। विजेता टीम को 7100 रुपये की राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जगदीश जिंदल, सुनील जिंदल और श्याम जिंदल, राजदास महाराज, पूर्व सरपंच सत्यनारायण, मुकेश ने किया और टीमों का परिचय लेते हुए हौसला बढ़ाया। शुक्रवार से सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता 13 फरवरी तक चलेगी। प्रतियोगिता में पंजाब से 12 टीमें, राजस्थान से 3 टीमों के अलावा हरियाणा के विभिन्न जिलों से टीमें दमखम दिखाने पहुंचेंगी। प्रतियोगिता स्वर्गीय समाजसेवी पुरुषोतम दास जिंदल और स्वर्गीय बलिंद्र जाखड़ की स्मृति में करवाई जा रही है। फुटबाल कोच कुलदीप माक्कड़ ने बताया कि शुक्रवार को सीनियर वर्ग में सुबह आठ बजे मैच शुरू हो जाएंगे। वीरवार को हुई प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से टीम किक का दमखम दिखाने पहुंची। इस दौरान तीन टीमें पंजाब, दो टीमें भिवानी, चार टीमें फतेहाबाद के अलावा हिसार जिले से भी टीमें पहुंची। प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले देखने को मिले। मैच देखने के लिए भी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। तालियां बजाकर टीमों का हौसला बढ़ाया।
प्रतियोगिता में कुल 224 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
सेमीफाइनल मैच कैमरी ए और कैमरी बी टीम के बीच खेला गया। इस मैच में कैमरी ए की टीम ने 4-0 से एकतरफा जीत हासिल की। वहीं क्वार्टफाइनल मैच में कैमरी और चूली बागड़ियान के बीच हुआ। अंतिम समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रही। पेनल्टी शूट आउट में कैमरी ने 4-2 से जीत हासिल कर ली। समापन अवसर पर समाजसेवी कपिल सहारण पहुंचे और खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया। वीरवार को हुई प्रतियोगिता में 224 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राज जिंदल, मनीष जिंदल, नरुषोतम जिंदल, सुंदर जाखड़, संपत जाखड़, मुकेश, अनिल, सुनील, कुलदीप शर्मा, संदीप, मितपाल सांगवान, सिलोचना देवी, नित्या जिंदल, कुमारी अनिष्ठा जिंदल, सुभाष, मुकेश, कृष्ण चौहान, कुलदीप गर्ग, संदीप, सुनील, अनिल आदि लोग उपस्थित रहे।

कैमरी में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में कैमरी और फुटबाल की टीम मैच खेलते हुए। संवाद- फोटो : Hisar
विज्ञापन