फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Food items made from coarse grains will be served once a week in GJU hostel.

Hisar News: जीजेयू के छात्रावास में सप्ताह में एक बार मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे

Thu, 28 Sep 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 28 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Food items made from coarse grains will be served once a week in GJU hostel.
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा सभी छात्रावास में सप्ताह में कम से कम एक बार मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की जाएगी। हमारे लिए गौरव की बात है कि हरियाणा की बाजरे की एचआर-16 हाइब्रिड किस्म ने दक्षिण अफ्रीकी देशों की भुखमरी की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एचआर-16 वैरायटी दक्षिण अफ्रीकी देशों में साल में 2 बार उत्पादित की जाती है, जिससे वहां खाद्य समस्याओं का निदान हुआ है। वे बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि उनकी धर्मपत्नी प्रो. वंदना बिश्नोई रहीं।
विज्ञापन

प्रो. नरसीराम ने कहा कि गेहूं और चावल के मुकाबले मोटे अनाज की फसलों में ढाई गुना कम पानी की जरूरत होती है। खतरनाक रसायन भी इनमें नहीं डाले जाते हैं। मिलेट्स को लेकर शोध की भी अपार संभावनाएं हैं। पिछले कुछ समय से मिलेट्स खाद्य उत्पादों की बिक्री 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। देश में 19 जिलों के मिलेट्स को ‘एक जिला एक उत्पाद’ योजना के लिए चुना गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार ने की। डॉ. नेहा यादव ने ‘मैं बाजरा हूं’ पर कविता सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed