फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   fogging not done, dengu case increased, fogging, hisar

एसआई के बीच खींचतान, फॉगिंग के काम में अड़ंगा

Fri, 23 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो_अमर उजाला_हिसार
ब्यूरो_अमर उजाला_हिसार Updated Fri, 23 Sep 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
fogging not done, dengu case increased, fogging, hisar
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में मलेरिया मेट व एसआई (सेनेट्री इंस्पेक्टर) की खींचतान में शहर के लोग परेेेशानी झेल रहे हैं। दोनों की खींचतान से शहर में फॉगिंग की गति धीमी चल रही है। एक तरफ शहर में मलेरिया डेंगू व चिकनगुनिया का अटैक हो रहा है। दूसरी तरफ निगम कर्मचारी व अधिकारी इसे नाक का सवाल बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


सेनेट्री इंस्पेक्टर का आरोप है कि मलेरिया मेट उनके ऑर्डर नहीं मान रहे। इतना ही नहीं मेट पर एसआई के साथ गाली गलौच व अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगा है। मामले की शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों को की है, जिसके बाद मलेरिया मेट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि इस मामले के बाद नगर निगम के उच्च अधिकारी सख्त हो गए हैं। एक अधिकारी ने तो मेट को चार्जशीट करने की बात तक कही है।
विज्ञापन


यह है मामला
नगर निगम में मलेरिया मेट ने एसआई राजेश घणघस का ऑर्डर मानने से इनकार कर दिया। दरअसल मामला फॉगिंग मशीनों की सफाई करने को लेकर था। फॉगिंग मशीन की सफाई व कुछ कर्मचारियों को चलाने बारे जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान एसआई राजेश ने कोई सामान कार्यालय के अंदर से लेकर आने के लिए मलेरिया मेट जोगिंद्र को बोल दिया। आरोप है कि इस पर जोगिंद्र ने एसआई को कहा कि मैं सामान लेकर आऊंगा क्या। उसने एसआई के आदेश मानने से इनकार कर दिया और गाली गलौच करनी शुरू कर दी। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्र मेट ने मेरे से बदतमीजी की थी। आदेश मानने से भी इनकार कर दिया। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में हैं। अधिकारियों ने मेट से स्पष्टीकरण मांगा है।
- राजेश घणघस, एसआई नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed