{"_id":"63a9e287ea4fb451eb3b4141","slug":"fog-roadways-bus-going-to-delhi-stopped-at-9-40-pm-hisar-news-hsr6508286173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धुंध के कारण हिसार से रात 9.40 बजे दिल्ली जाने वाली बस बंद, ट्रेनें भी हो रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धुंध के कारण हिसार से रात 9.40 बजे दिल्ली जाने वाली बस बंद, ट्रेनें भी हो रही लेट
Tue, 27 Dec 2022 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 01:39 AM IST
सार
मेरठ-गंगानगर ट्रेन सवा घंटे की देरी से शाम 5.20 बजे पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 9.27 के बजाय सुबह 11.27 बजे पहुंची। इसी प्रकार रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन आधा घंटे की देरी से दोपहर 1.05 बजे पहुंची।
विज्ञापन
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रेनों और बसों पर धुंध का असर दिखाई देने लगा है। लंबी दूरी की ट्रेनों निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। वहीं हिसार से रात 9 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस को बंद कर दिया है। इससे पहले रात 11 बजे चंडीगढ़, रात को 9 बजे जयपुर जाने वाली बस को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार को मेरठ-गंगानगर ट्रेन सवा घंटे की देरी से शाम 5.20 बजे पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस सुबह 9.27 के बजाय सुबह 11.27 बजे पहुंची। इसी प्रकार रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन आधा घंटे की देरी से दोपहर 1.05 बजे पहुंची। लुधियाना-भिवानी ट्रेन सुबह 10.15 बजे के बजाय सुबह 11.05 बजे पहुंची।
विज्ञापन
दिल्ली-बठिंडा ट्रेन 11 जनवरी को रद्द : बीकानेर मंडल के भिवानी-रोहतक रेलखंड पर स्थित भिवानी सिटी रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली-बठिंडा, गाड़ी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
विज्ञापन