फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Focus on vaccination and mask to fight Omicron

ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन व मास्क पर फोकस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Focus on vaccination and mask to fight Omicron
छात्रा को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Hisar
हिसार। उकलाना के राजकीय स्कूल में शुक्रवार को 109 सैंपल लिए गए, जिनमें कोरोना की पुष्टि नहीं हुई। शनिवार को इस स्कूल से 186 सैंपल लिए गए हैं। स्कूल में सभी की सैंपलिंग होने तक स्कूल को बंद रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीनों संक्रमितों का स्वास्थ्य ठीक है। जिले में फिलहाल 6 सक्रिय मरीज हैं। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिना मास्क घूमने वालों के चालान के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सेक्टर 1-4 में अपनी लैब को इसी सप्ताह से शुरू करेगा। कोरोना टेस्ट से संबधित किट भी पहुंचनी शुरू हो चुकी है। अधिकारियों की मानें तो एक हफ्ते के अंतराल में मशीनें भी पहुंच जाएंगी। इसके बाद आग्रोहा के बजाय सैंपल यहीं टेस्ट किए जाएंगे। आईसीएमआर पोर्टल पर लैब को रजिस्टर किया जा चुका है। उपायुक्त ने जिले के उकलाना, नारनौंद, सिसाय, सोरखी आदि गांवों में वैक्सीनेशन की कम प्रतिशतता को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों को वैक्सीन लगाई जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुशीला शर्मा को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से वैक्सीन लगाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाए। सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती ने विभाग द्वारा वैक्सीनेशन को लेकर किए जा रहे प्रबंधों के बारे में बताया।
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी में बढ़ी सैंपलिंग -
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों में खांसी, जुकाम व बुखार जैसे लक्षण मिलने पर सैंपलिंग करवाई जाएगी। शहर के साथ गांवों में भी सीएचसी व पीएचसी सेंटरों में सैंपलिंग होगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को उकलाना के सरकारी स्कूल से 109 सैंपल लिए थे। शनिवार को उकलाना में 186 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 282 लोगों के किए चालान
पुलिस ने शहर में बिना मास्क मिले 282 लोगों के चालान किए। शुक्रवार को पुलिस ने 280 चालान किए थे। अधिकारियों की एक बैठक में डीआईजी बलवान सिंह राणा ने कहा कि बिना मास्क के बाहर घूमने वाले लोगों के चालान करें। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर अनिल मानी, उप निगम आयुक्त अपूर्वा चौधरी, पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला, महेंद्र जुनेजा, पिंकी शर्मा, जगमोहन मित्तल, कविता केडिया, अंबिका शर्मा, अनिल जैन, प्रीतम सैनी, सचिव राहुल, संजय शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती, डॉ. तरुण, डॉ. सुभाष खतरेजा सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे।
डेल्टा वैरिएंट के 11 मामले आए सामने, जुलाई में भेजे थे सैंपल
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के पास दिल्ली आईजीआईबी लैब से आई रिपोर्ट में डेल्टा वैरिएंट के 9 सैंपल हिसार जिले के पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा दो सैंपल सिरसा व पंजाब के मानसा निवासी मरीजों के पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों को वैक्सीन लगी हुई है। इसके बावजूद वह कोरोना की चपेट में आ गए। ये सैंपल विभाग ने जुलाई में भेजे थे।
डेंगू आंकड़ा 998 पर पहुंचा
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के 6 नए केस आए हैं। जिले में अब तक डेंगू के 998 केस आ चुके हैं। जिसमें एक की मौत हो चुकी है। विभाग की टीम अब तक 5539 सैंपल की जांच कर चुकी है।

चार टीमें गठित
स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग के लिए 4 टीमें गठित की हैं। इंग्लैंड से आई 38 वर्षीय महिला को दिल्ली के निजी अस्पताल से सात दिन बाद छुट्टी मिलेगी। सेक्टर 1-4 की लैब को इसी सप्ताह जल्द चालू करने का प्रयास है। ब्लैक फंगस से मौत के बारे में हमारे पास कोई सूचना नहीं है।
डॉ. सुभाष खतरेजा , नोडल अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed