फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   flying sqwad arrest a student with electronic device in exam

परीक्षा में इलेक्ट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे परीक्षार्थी को पकड़ा, चकमा देकर भागा

Tue, 03 Nov 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
flying sqwad arrest a student with electronic device in exam
हिसार। गंगवा गांव में जेबीटी का पेपर देते समय एक परीक्षार्थी को इलेक्ट्रिक डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए फ्लाइंग टीम ने पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी परीक्षार्थी मौका पाकर वहां से भाग गया। इसके बाद केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर आजाद नगर थाना पुलिस ने परीक्षार्थी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में केंद्र अधीक्षक एसपी यादव ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगवा में जेबीटी की परीक्षा चल रही थी। उसी दौरान चेकिंग के लिए चेयरमैन फ्लाइंग टीम स्कूल में आई। उस समय एक परीक्षार्थी लाडवा गांव निवासी नवीन कुमार पर फ्लाइंग टीम को संदेह हुआ। इस पर टीम ने नवीन की तलाशी ली तो उसके पास से इलेक्ट्रिक डिवाइस बरामद हुई। इसके जरिये वह पेपर आउट करके नकल करने के प्रयास कर रहा था। इससे पहले कि उसे काबू किया जाता, वह चकमा देकर सेंटर से फरार हो गया। इसके बाद केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर आजाद नगर थाने में आरोपी नवीन के खिलाफ शिकायत दी गई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed