फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Flower festival in GJU on 27th February

Hisar News: जीजेयू में पुष्प उत्सव 27 फरवरी को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Flower festival in GJU on 27th February
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एक बार फिर शानदार फूलों से महकेगा। विश्वविद्यालय में 27 फरवरी को दसवें पुष्प उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने वीरवार को पुष्प उत्सव के ब्रोशर को लॉन्च किया। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि पुष्प उत्सव विश्वविद्यालय का यह एक अत्यंत प्रतिष्ठित एवं सृजनात्मक आयोजन है। प्रो. अशोक चौधरी ने बताया कि उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता रघुबीर सिंह सुंडा ने बताया कि उत्सव में ‘पुष्प सज्जा’, ‘कट फ्लावर’ और ‘गमलों के पौधे’ श्रेणियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उत्सव को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। श्रेणी ए ‘पुष्प सज्जा’ में सेंट्रल टेबल विद फ्रैश फ्लावर्स, फॉर कार्नर विद फ्रैश फ्लावर्स, मिक्स फ्लावर्स अरेंजमेंट फॉर ए कॉर्नर, बुके और गारलैंड (हार) शामिल हैं। श्रेणी ‘बी-कट फ्लावर’ में रोजिज, गलेडियोलस, डाहलिया, लिलियम, कारनेशन, एंटीरिनम, गेरबेरा, मेरीगोल्ड, स्टॉक, सालविया, केलेंडुला, अस्टर और कोई भी फ्लावर शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रेणी ‘सी-गमलों के पौधों’ में डाहलिया इन पॉटस, पेंसी, पेटुनिया, वरबिना, फलोक्स, सिनेरिया, मेरीगोल्ड अफ्रीकन, मेरीगोल्ड फ्रैंच, स्टोक, एंटरीहनम, सालविया, डिमोरपोटिका, केल, मेसेम्बरी वरथीमम (आइस प्लांट), कलेंडुला, अस्टर, लिलियम व कोई अन्य फलावर, बोंसाई प्लांटस, केक्टी, सकूलैंट, मिनि गार्डन पोर्टेबल, फोलिएज प्लांटस, बुगेनविलिया, फर्न कोलेक्शन, पामस (तीन किस्म), पुन: उपयोग पदार्थों से प्लांटेशन/इनोवेटिव आइडिया, हेंगिंग पॉट्स तथा इम्युनिटी बूस्टर प्लांट/मेडिसिनल प्लांट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
सभी श्रेणियों के विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पुष्प उत्सव के बारे में अधिक जानकारी के लिए कार्यकारी अभियंता रघुबीर सिंह सुंडा या सलाहकार लैंडस्केप पाला राम से फोन नंबर क्रमश: 01662-263123 या 9896170184 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed