{"_id":"5fa6e0ac8ebc3e9b9575e477","slug":"five-people-died-from-corona-262-people-found-corona-positive-hisar-news-rtk581865188","type":"story","status":"publish","title_hn":"62 वर्षीय महिला सहित पांच की कोरोना से मौत, 262 नए कोरोना केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
62 वर्षीय महिला सहित पांच की कोरोना से मौत, 262 नए कोरोना केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शनिवार को 62 वर्षीय महिला सहित पांच मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई और 262 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। डॉ. जया गोयल के अनुसार इनमें से अर्बन एस्टेट-2 निवासी 62 वर्षीय महिला, शांति नगर निवासी 38 वर्षीय युवक, गांधी चौक निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, ठंडी सड़क एरिया निवासी 51 वर्षीय अधेड़ और हांसी के ढाणी पीरावाली निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें एक दुकानदार, एक किसान और बाकी सीनियर सिटीजन हैं।
विभाग के अनुसार इनमें से एक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, एक जिंदल अस्पताल, दो होली हेल्प अस्पताल और एक मेदांता अस्पताल में दाखिल था। चार मरीज गंभीर हालत के थे, जो सभी वेंटिलेटर पर रखे गए थे। इसके अलावा एक मृतक मरीज मौत होने के बाद सैंपल जांच की रिपोर्ट में संक्रमित मिला था। विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार यह सभी मरीज शुगर, अनिद्रा, वरिष्ठता, नेफ्रोटिक, लीवर की खराबी, दिल की बीमारी, लंग सहित अन्य बीमारी से ग्रस्त थे।
5वीं बार मिले 200 से अधिक मरीज
शनिवार शाम को आई रिपोर्ट में 262 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमितों का कुल आंकड़ा 11481 हो गया है। ऐसा पांचवीं बार हुआ है कि जिले में 200 से अधिक संक्रमित मिले हैं। जिले के 9439 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौट चुके हैं, जबकि फिलहाल 1890 एक्टिव केस हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट शनिवार को 82.21 प्रतिशत रहा। उपसिविल सर्जन डॉ. जया गोयल और नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खटरेजा अपनी टीम के साथ सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटा रहे हैं।