फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five lakh rupees cheated by a youth by luring to change small notes

छोटे नोट बदलने का लालच देकर एक युवक से ठगे पांच लाख रुपये

Sat, 04 Jul 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees cheated by a youth by luring to change small notes
सौ-सौ के नोटों के बदले बड़े नोट देने के नाम पर धनाना गांव के एक युवक से पांच लाख रुपये ठग लिए। युवक के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धनाना के सुनील ने शिकायत में बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसके साथ जुड़े कुरुक्षेत्र के कृष्ण ने बताया कि एक आश्रम के लोग बड़े नोटों के बदले छोटे नोट देेते हैं और पांच लाख बड़े नोट देने पर छह लाख रुपये तुरंत देते हैं। वह भी इसके लालच में आ गया और पांच लाख की नकदी लेकर अपने दो अन्य साथियों के साथ तीन जुलाई को हिसार पहुंच गया। हिसार आने के बाद वे उसे कार में बैठाकर बुद्धशैली मोड़ पर ले आए। करीब 15 मिनट बाद एक कार आई और उसमें उतरे दो लोग नोटों से भरा हुआ बैग लेकर उतरे और यहां अदला-बदली के बाद जैसे ही वे कुछ कदम चले तो पुलिस की वर्दी और गाड़ी के साथ कुछ लोग उनके पास आ गए। आरोप है कि उन्होंने बैग लिए हुए कुरुक्षेत्र के राहुल को पकड़ने के बाद उससे इसके साथ होने की बात पूछी तो वह डर गया। इसके बाद पुलिस की वर्दी में आए वे लोग उसे बैग सहित अपने साथ ले गए। उसे शक हुआ तो वह सच्चाई जानने के लिए झुंपा पुलिस चौकी पहुंचा तो सारे मामले से पर्दा उठ गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने कैथल के अमित, कृष्ण और कुरुक्षेत्र के राहुल उर्फ रामू के अलावा अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed