फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five department present in GJU, NBA team will come on 12 August, Hisar

छुट्टी के दिन भी जुटे रहे जीजेयू के पांच विभाग, 12 को आएगी एनबीए टीम

Sat, 06 Aug 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 06 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Five department present in GJU, NBA team will come on 12 August, Hisar
जीजेयू - फोटो : Bureau
जीजेयू में शुक्रवार को छुट्टी के दिन भी अधिकारी और कर्मचारी अपने विभागों को चमकाने में जुटे रहे। विश्वविद्यालय ने भी पांच तकनीकी विभागों की शुक्रवार की छुट्टी रद्द कर दी थी। जिसके बाद विभागों के कर्मचारी और अधिकारी पूरे दिन अपने कामों में व्यस्त रहे। दफ्तरों में प्रोफेसर और अधिकारी पन्ने पलटते रहे तो और कर्मचारियों को निर्देश देते रहे। वहीं कर्मचारी लैब, होर्डिंग्स आदि को चमकाने में लगे रहे। वहीं विद्यार्थियों की छुट्टी थी। जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त की  छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन


दरअसल यूनिवर्सिटी में 12 अगस्त को आने वाली एनबीए की टीम के लिए ये तैयारियां की जा रही हैं। एनबीए की टीम यहां 14 अगस्त तक रूकेगी। यह टीम केवल विश्वविद्यालय के तकनीकी विभागों का ही दौरा करेगी। जिनमें एन्वायरमेंटल साइंस एंड बायो साइंस टेक्नोलॉजी, इंजिनीयरिंग एंड टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


क्या है एनबी
एनबीए यानिकि नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडेशन। यह एआईसीटीई यानि ऑल इंडिया काऊंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा पंजीकृत संस्था है। यह संस्था तकनीकी शिक्षा को विश्वसनीय बनाने और बढ़ावा देने के लिए तकनीकी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को मान्यता प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा फायद
एनबीए से मान्यता मिलने के बाद संस्थान, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, प्रोफेसर्स आदि सभी को फायदा मिलता है। मान्यता मिलने का सीधा सा अर्थ है कि संस्थान राष्ट्रीय मानकों पर खरा है। इससे संस्थान की विश्वसनीयता बढ़ेगी।  मान्यता मिलने से विश्वविद्यालय को विभिन्न संस्थानों से शोध आदि के लिए फंड मिलना आसान हो जाता है। वहीं एनबीए की रिपोर्ट से संस्थान की कमजोरियों और अच्छाईयों का बारीकी से पता लग जाएगा। जिसे पॉलिसी बनाने के काम में लाया जा सकता है। शैक्षणिक सत्र में सुधार होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed