फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five case of thief in city

एक दिन में चोरी के पांच केस दर्ज, शिकायतकर्ताओं को 23.10 लाख की चपत

Tue, 07 Jan 2020 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five case of thief in city
चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : Hisar
शहर में चोरी की वारदात दिनोंदिन बढ़ रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी भरसक प्रयास में लगी है, लेकिन चोरों को शायद पुलिस का बिलकुल भी खौफ नहीं है। रविवार को भी शहर के अलग-अलग थानों में चोरी के पांच मामले दर्ज हुए। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिवार गया था रिश्तेदारी में, मकान-दुकान से सामान-नकदी चोरी
कैंप चौक निवासी कृष्ण शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी कैंप चौक पर मकान के साथ ही श्री हैंडलूम के नाम से दुकान है। रविवार सुबह करीब सात बजे वह और उसकी माता कांता देवी रिश्तेदारी में सिरसा गए थे। जब सोमवार सुबह करीब 11 बजे लौटे तो मकान के अंदर का गेट व दुुकान का गेट खुला पड़ा था। दुुकान में जाकर देखा तो गल्ले में रखे 40 हजार रुपये गायब मिले और मकान में भी सामान बिखरा पड़ा था। चोर मकान में अलमारी से 80 हजार की नकदी व लगभग सात तोले सोने के आभूषण भी चुरा ले गए। मामले में अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी भी चेक किए जाएंगे। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एनआरआई महिला का 18 लाख रुपये का हीरे का हार चोरी
18 लाख रुपये की कीमत का हीरे का हार चोरी होने पर एक एनआरआई महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई है। सोनीपत के सरगथल निवासी प्रेम गौड़ ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने पति के साथ अमेरिका में रहती है और करीब डेढ़ माह पूर्व ही वह अमेरिका से वापस आई। इसी बीच वह 30 दिसंबर को हिसार के सेक्टर- 9-11 निवासी अपने भाई परेश कुमार की पुत्रवधू राजबाला के मकान में ब्यूटीपार्लर का काम करने वाली मोनिका चुघ के पास शाम के समय गए। प्रेम गौड़ ने बताया कि इस दौरान उसने अपना गले का हीरे का हार राजबाला को दिया था, लेकिन इस बीच राजबाला गल्ती से उस हार को मोनिका के पार्लर में ही भूल गई। बाद में जब दोनों परेश के बेटे प्रणव के साथ मोनिका के पास हार के बारे में पूछने पहुंचे तो मोनिका ने उनका स्वेटर तो वापस कर दिया, लेकिन हार मांगने पर मोनिका ने उसके बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। प्रेम गौड़ ने कहा कि इस बीच कुछ महिलाएं भी वहां आई थीं। प्रेम गौड़ के अनुसार इससे उसे 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार गया था समारोह में, घर से 2.20 लाख रुपये और आभूषण चोरी
शहर के शास्त्री नगर निवासी सोमनाथ बब्बर ने बताया कि वह चार जनवरी को परिवार सहित किसी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे जब वह वापस पहुंचे तो मकान के ताले टूटे मिले। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके मकान से 2 लाख 20 हजार रुपये नकदी और 30 तोले सोना चोरी कर लिया। सोमनाथ के अनुसार इसकी शिकायत मुल्तानी चौकी पुलिस को दे दी है। वारदात के बाद शास्त्री नगर सुधार कमेेटी ने बैठक कर पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि अगर 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो वह धरने-प्रदर्शन पर मजबूर होंगे। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पूर्व डिप्टी मेयर भीम महाजन भी मौके पर पहुंचे और मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर पुलिस से बात की।
अपने गांव गया था अनूप, मकान से आभूषण चोरी
शहर के शिव नगर में किराये के मकान में रहने वाले अनूप कुमार ने आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी कि वह चार जनवरी को अपने गांव जाखोद गया था। रविवार सुबह पड़ोसियों ने उसे फोन कर सूचना दी कि उसके मकान के ताले टूटे पड़े हैं। अनूप ने वापस आकर देखा तो मकान से आभूषण चोरी हो चुके थे। अनूप के अनुसार इस चोरी से उसे एक लाख 65 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

टावर से सेल चोरी
बीएसएनएल में एसडीई नानकचंद ने मिलगेट थाना पुलिस को शिकायत दी कि चार जनवरी की रात कुछ शरारती तत्वों ने हरि नगर में लगे बीएसएनएल के टावर से पांच हजार रुपये कीमत के सात बैटरी सेल चोरी कर लिए। इसका पता अगले दिन सुबह उस वक्त चला, जब नेटवर्क बंद होने पर कर्मचारियों को जांच के लिए वहां भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed