फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First counseling for admission to integrated BSc-MSc courses on 2nd

Hisar News: इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी कोर्सों में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 2 को

Fri, 27 Jun 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 27 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
First counseling for admission to integrated BSc-MSc courses on 2nd
जीजेयू में प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण करते कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. विनोद छोकर।
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में वीरवार को सात इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी कोर्सों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय के चार परीक्षा केंद्रों पर हुई इस प्रवेश परीक्षा में कुल 1054 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार व कुलपति के तकनीकी सलाहकार प्रो. विनोद छोकर ने परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज के समन्वयक प्रो. आरएस कुंडू ने बताया कि इंटीग्रेटेड बीएससी (फिजिकल साइंसिज)-एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, इंटीग्रेटेड बीएससी (लाइफ साइंसेज)-एमएससी बायोटेक्नोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी/बोटनी/जूलॉजी/केमिस्ट्री, इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी कंप्यूटर साइंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा सांइस), इंटीग्रेटेड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी कंप्यूटर साइंस (साइबर सिक्योरिटी) तथा इंटीग्रेटेड बीएससी/बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च)-एमएससी मेडिकल इमेजिंग टेक्नोलॉजी कोर्सों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इन कोर्सों में दाखिले के लिए कुल 1390 विद्यार्थियों ने आवेदन किया गया था। लगभग 68 प्रतिशत विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। इस परीक्षा का परिणाम वीरवार ही घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर उपलब्ध है। इन कोर्सों में दाखिले के लिए पहली काउंसिलिंग 2 जुलाई को होगी। इसमें परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed