फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First announcement of election for BJP District President, then withdrawal of names, will decide today with consensus

Hisar News: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए पहले चुनाव का ऐलान, फिर वापस कराए नाम, आज सहमति से तय करेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
First announcement of election for BJP District President, then withdrawal of names, will decide today with consensus
हिसार/हांसी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षाें की घोषणा सोमवार सुबह होगी। पार्टी पहली बार जिले में हांसी व हिसार के अलग-अलग जिलाध्यक्ष बनाने जा रही है। जिलाध्यक्ष के लिए रविवार को जिला चुनाव अधिकारी सीमा त्रिखा ने नामांकन लिए, लेकिन कुछ घंटे बाद ही सभी दावेदारों को फोन कर नामांकन वापस लेने को कहा गया। हिसार में 55 और हांसी में 15 लोगों ने नामांकन किए थे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने में मंडल अध्यक्षाें का चुनाव होने के बाद अब जिलाध्यक्षों का चुनाव किया जाना है। संगठन की ओर से पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दांगी को जिला चुनाव प्रभारी बनाकर हिसार भेजा गया। जिला कार्यालय में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन लिए गए। करीब दो घंटे बाद ही नामांकन करने वालों को फोन किए गए और नामांकन वापस लेने के लिए कहा गया। इनसे लिखवाया गया कि मैं स्वेच्छा से अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में इसी तरह से नामांकन वापस कराए गए हैं। सोमवार सुबह सर्वसम्मति से चुनाव का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन

आशा खेदड़, रामचंद्र गुप्ता, अशोक सैनी सबसे आगे...
हिसार से नामांकन करने वालों में रामचंद्र गुप्ता तथा आशा खेदड़ का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता के नाम को आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर पूर्व जिला अध्यक्ष रही आशा खेदड़ का नाम भी मजबूत दावेदार के तौर पर माना जा रहा है। हांसी जिले में अशोक सैनी, रणधीर धीरू का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाए हांसी-हिसार अलग जिले.
हिसार जिले में भाजपा ने संगठन के हिसाब से दो जिले बनाए हैं। जिसमें हिसार, नलवा, आदमपुर, उकलाना विधानसभा सीटें हिसार जिले का हिस्सा रहेंगी। इन विधानसभा क्षेत्रों से किसी को जिलाध्यक्ष पद के लिए योग्य माना जाएगा। हांसी जिले में हांसी, बरवाला तथा नारनौंद विधानसभा क्षेत्र शामिल किए गए हैं। हांसी जिलाध्यक्ष बनने के लिए इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों से आने वाले व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। हांसी से अशोक सैनी के अलावा धर्मवीर रतेरिया व नेहा धवन, बरवाला से भाजपा नेता रणधीर सिंह धीरू व मनीष गोयल, नारनौंद से जयवीर माजरा ने नामांकन किया था।
----------------
भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए रविवार को नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू की थी। कुछ कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से नामांकन वापस लिए हैं। किसी पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। रायशुमारी तथा कुछ प्रक्रिया चल रही थी। हांसी में 15, हिसार में 55 नामांकन आए थे। चुनाव अधिकारी सीमा त्रिखा सोमवार सुबह जिलाध्यक्षों के नामों का एलान करेंगी।

अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष, भाजपा
--------------
लंबे समय से चल रही हांसी को जिला बनाने की मांग
हांसी को पूर्ण जिला बनाने की मांग लंबे समय से जारी है। हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने जिला बनाने के लिए 12 वर्ष पहले अभियान शुरू किया था। नवंबर 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हांसी को पुलिस जिला बनाने की घोषणा की थी। यहां अभी एसपी बैठते हैं। चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव जीतने के बाद हांसी को जिला बनाने का वादा किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हांसी को पांच वर्ष पहले संगठन के तौर पर जिला घोषित किया हुआ है। संघ का यहां जिलास्तरीय कार्यालय भी है। आरएसएस ने हांसी में बरवाला, उकलाना व नारनौंद को जोड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed