{"_id":"6272cbd586df24117d58e476","slug":"firm-refused-to-give-tires-and-spare-parts-to-roadways-for-non-payment-of-dues-hisar-news-hsr630783580","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया का भुगतान न करने पर फर्म ने रोडवेज को टायर और स्पेयर पार्ट्स देने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया का भुगतान न करने पर फर्म ने रोडवेज को टायर और स्पेयर पार्ट्स देने से किया इनकार
विज्ञापन
हिसार। हिसार रोडवेज डिपो के पास बसों की मरम्मत का बजट नहीं पहुंचा है। भुगतान बकाया होने के कारण अब कई फर्म ने रोडवेज को टायर और स्पेयर पार्ट्स देने से साफ मना कर दिया है। हालात यह है कि रोडवेज कार्यशाला के स्टॉक में अब एक भी नया टायर नहीं है। रोहतक, नारनौल, झज्जर, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी सहित अन्य डिपो से स्पेयर पार्ट्स मंगवाकर काम चलाया जा रहा है। वहीं बसों में रिसोल किए टायर ही लगाए जा रहे हैं। हर माह रोडवेज के पास 70 नए टायर आते हैं मगर अभी तक टायर हिसार डिपो नहीं पहुंचे हैं।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हर माह 20 से 25 लाख रुपये मरम्मत बजट आता है। स्पेयर पार्ट्स नहीं होने के करीब एक महीने से रोडवेज कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि अन्य डिपो से सामान मंगवाया जा रहा है। अब रोडवेज की ओर से जल्द ही बजट आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, इंडियन ऑयल कारपोरेशन से ग्रीस, गेयर बॉक्स ऑयल आदि आता है।
फर्म भुगतान करना
- अशोक लेलैंड से स्पेयर पार्ट्स आता हैं करीब 11 लाख रुपये
- जेके टायर कंपनी से टायर आते हैं करीब 10 लाख रुपये
- सिऐट टायर लिमिटेड 20 लाख रुपये से ज्यादा
हर माह अप्रैल में आता है बजट
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार हर माह अप्रैल में मरम्मत के लिए बजट आ जाता है। मगर इस बार अभी तक बजट नहीं पहुंचा है। ऐसे में न तो बकाया भुगतान हो रहा है और न ही नया स्पेयर पार्ट्स आ रहा हैं। अधिकारियों के अनुसार अब बजट आने के बाद भी स्पेयर पार्ट्स मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मैं पांच महीने की छुट्टी पर थी। दो मई को ही आई हूं। तीन मई को फिर छुट्टी थी। बजट को लेकर चंडीगढ़ मुख्यालय बात की जाएगी, ताकि स्पेयर पार्ट्स खरीदने में कोई परेशानी न हो। - सुनीता रानी, अकाउंट ऑफिसर, हिसार डिपो