फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Firing on Sonali Phogat brother: Attacker missed target, Chhotu Beniwal was going to Mirzapur

सोनाली फोगाट के मुंहबोले भाई पर फायरिंग: हमलावर का निशाना चूका, मिर्जापुर जा रहे था छोटू बैनीवाल

Thu, 07 Sep 2023 03:39 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 07 Sep 2023 03:39 PM IST
सार

रिषभ उर्फ छोटू बैनीवाल ने बताया कि वह बुधवार शाम को गनमैन के साथ एक काम से मिर्जापुर की ओर जा रहा था। जब वह दर्शन एकेडमी के पास पहुंचा तो सामने दो युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे। जिन्होंने पिस्तौल निकालकर उन पर फायर कर दिया।

विज्ञापन
Firing on Sonali Phogat brother: Attacker missed target, Chhotu Beniwal was going to Mirzapur
सोनाली फोगाट (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा नेता स्वर्गीय सोनाली फोगाट के मुंह बोले भाई रिषभ बैनीवाल पर मोटरसाइकिल सवार युवक ने फायर किया। निशाना चूक जाने के कारण रिषभ बच गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। रिषभ को पहले भी धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गनमैन उपलब्ध कराया था। फायरिंग के समय गनमैन भी साथ था

विज्ञापन


प्रापर्टी डीलर का काम करने वाले रिषभ बैनीवाल सोनाली फोगाट की मौत के बाद चर्चाओं में आए थे। उन्होंने सोनाली फोगाट से जुड़े कुछ खुलासे किए थे। चर्चाओं में आने के बाद रिषभ बैनीवाल को धमकी मिल रही थी। जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। रिषभ ने बताया कि वह बुधवार शाम को गनमैन के साथ एक काम से मिर्जापुर की ओर जा रहा था। जब वह दर्शन एकेडमी के पास पहुंचा तो सामने दो युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़े थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी गाड़ी को शहर की ओर मोड़ा तो मोटरसाइकिल वाले एक लड़के ने उसकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। पिस्तौल निकालकर उन पर फायर कर दिया। रिषभ ने बताया कि निशाना चूक जाने के कारण वह बच गए। इसी बीच हमलवावर दोबारा से पिस्तौल लोड़ करने लगा तो गनमैन गाड़ी से बाहर निकला। गनमैन को देखकर दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। रिषभ उर्फ छोटू बैनीवाल को इससे पहले 21 मई को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। श्याम विहार के पास बाइक पर तीन लड़कों ने उनकी गाड़ी के सामने के मोटरसाइकिल अड़ाकर धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed