{"_id":"6637bff643a65d55af05a0ef","slug":"fire-broke-out-in-the-cold-store-built-in-the-basement-and-the-shop-of-a-congress-leader-in-the-new-vegetable-market-hisar-news-c-21-hsr1005-375629-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नई सब्जी मंडी में बेसमेंट में बने कोल्ड स्टोर और कांग्रेस नेता की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नई सब्जी मंडी में बेसमेंट में बने कोल्ड स्टोर और कांग्रेस नेता की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
नई सब्जी में दुकान में लगी को बुझाते दमकल कर्मचारी।
हिसार। शहर की नई सब्जी मंडी में रविवार दोपहर बाद एक दुकान के बेसमेंट में बने कोल्ड स्टोर में आग लग गई। आग इतनी ज्यादा थी कि उसने साथ लगती कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा की दुकान को भी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जल गया।
नई सब्जी मंडी की दुकान नंबर 8 के बेसमेंट में कोल्ड स्टोर बना रखा है। इसमें विनय नाम के व्यक्ति ने अपना सेब रखा हुआ था। दुकान नंबर 30 के मालिक नमन तनेजा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे उसने दुकान से आग की लपटें निकलती हुई देखी तो उसने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंचीं और आग को बुझाना शुरू किया। इसी बीच आग फैल गई और उसने साथ लगती 7 नंबर दुकान को चपेट में ले लिया। यह दुकान कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा की है। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझाया जा सका। इस घटना में कोल्ड स्टोर में रखा लाखों रुपये का सेब व मशीनें जल गईं। वहीं 7 नंबर दुकान के मालिक रामनिवास राड़ा के बेटे ललित ने बताया कि आग लगने से उनकी दुकान में रखीं 600 क्रेट व एक एलईडी जल गई।
बिजली के खंभे पर बिजली की तारों में लगी आग
शहर के भामाशाह नगर में रविवार को एक बिजली के खंभे पर लगी तारों पर आग लग गई। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आरडब्ल्यूए प्रधान सत्यकाम आर्य ने बताया कि कॉलोनी की गली नंबर 6 में रविवार सुबह बिजली के खंभे पर लगे विज्ञापन के होर्डिंग व टीवी केबल की तारों में अचानक आग लग गई। आग इतनी बढ़ गई कि दमकल की गाड़ी को आकर आग को बुझाना पड़ा।
विज्ञापन
नियाणा में गेहूं के फानों में लगी आग
नियाणा गांव में खेतों में गेहूं के फानों में आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गांव नियाणा निवासी विकास ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने खेत में जा रहा था। उसके खेतों से कुछ दूरी पर खेतों में गेहूं के फानों में आग लगी हुई थी, जो उसके खेतों की तरफ बढ़ रही थी। इस पर उसने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। इस घटना में करीब 10-15 एकड़ में गेहूं के फाने जल गए।