{"_id":"67c896fd2cf2a4758305782b","slug":"fire-broke-out-in-a-mobile-accessories-shop-hisar-news-c-21-hsr1005-579436-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गणेश मार्केट की मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गणेश मार्केट की मोबाइल एसेसरीज की दुकान में लगी आग, सामान जला
Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
हिसार के गणेश मार्केट की एक दुकान में लगी आग।
हिसार। शहर की गणेश मार्केट में बुधवार रात करीब दस बजे मोबाइल एसेसरीज की दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की टीम व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा समान जल गया। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। दुकान मालिक ने कहा कि दुकान में करीब 15 लाख रुपये का सामान था।
जानकारी के अनुसार नवदीप कॉलोनी निवासी मुकेश अग्रवाल की गणेश मार्केट में अग्रवाल मोबाइल के नाम से मोबाइल एसेसरीज व रिपेयरिंग की दुकान है। वह दो दिन से किसी काम से मनाली में है। उनकी दुकान पर तीन कर्मचारी काम करते हैं। मार्केट में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।
रात करीब 10 बजे सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने दुकान नंबर 58 से धुआं निकलते देखा तो उन्होंने तुरंत दुकान के आगे लगे फ्लैक्स पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जो मुकेश अग्रवाल का था। उन्होंने दुकान मालिक को घटना के बारे में बताया। इसके बाद दुकान मालिक ने अपने स्टाफ व जानकारों को दुकान में आग लगने की जानकारी दी। साथ ही दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और दुकान का शटर तोड़कर आग को बुझाया। ब्यूरो