फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fire broke out in 132 KV transformer of power house in Hansi, Fire brigade vehicles reached the spot

Hansi: बिजली घर के 132 केवी ट्रांसफॉर्मर में लगी आग; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, अब आई ये दिक्कत

Sat, 20 Jan 2024 09:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Jan 2024 09:48 AM IST
सार

हांसी में अचानक बिजली घर में 132 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लगने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। आग लगने से उमरा रोड़, काली देवी रोड़, रामसिंह कॉलोनी, उत्तम नगर, शांति नगर, जगन्नाथ कॉलोनी, जीटी रोड सहित अन्य इलाकों में बिजली बंद पड़ी है। जिस कारण लोगों को अधिक समस्या झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Fire broke out in 132 KV transformer of power house in Hansi, Fire brigade vehicles reached the spot
बिजली घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी के भिवानी रोड पर स्थित बिजली घर में 132 केवी के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इससे आधे शहर को आने वाली मेन लाइन बंद हो गई। जिससे सुबह सात बजे बिजली कट लग गया और 15 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर कई पुलिस की गाड़ियां पहुंची और फायर विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर आग पर काबू नहीं पाया गया। चारों गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के कर्मचारी विनोद ने बताया कि पानी खत्म हो चुका है और लाइट बंद होने के कारण पानी नहीं भरा जा रहा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि बरवाला व हिसार से और गाडियां मंगवाई गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि जरनेटर के द्वारा गाड़ियों में पानी भरवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियो के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में तेल होने के कारण आग पर काबू पाना बड़ा मुश्किल हो रहा है। बिजली गुल होने के कारण 10 बजे के बाद बैंकों समेत सरकारी कार्यालयों और निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो सकता है। वहीं शहर कई क्षेत्रों के लोगों को काफी देर तक बिजली आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ेगा। आग लगने के कारण ट्रांसफार्मर का जंपर और डिस्क को नुकसान पहुंचा और केबल भी पूरी तरह से जल गई। घटना के बाद तुरंत बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली कर्मचारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद ही बिजली बहाल करने का काम शुरू किया जाएगा। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर की आग पर काबू नहीं पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद ही बिजली ठीक करने का काम शुरू किया जाएगा। आग लगने से उमरा रोड़, काली देवी रोड़, रामसिंह कॉलोनी, उत्तम नगर, शांति नगर, जगन्नाथ कॉलोनी, जीटी रोड सहित अन्य इलाकों में बिजली बंद पड़ी है। जिस कारण लोगों को अधिक समस्या झेलनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed